किसानों को गन्ना का भुगतान अति शीघ्र कराए सरकार : शंखधार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

किसानों को गन्ना का भुगतान अति शीघ्र कराए सरकार : शंखधार

Saturday, May 28, 2022 | May 28, 2022 Last Updated 2022-05-28T12:59:59Z
    Share
किसानों को गन्ना का भुगतान अति शीघ्र कराए सरकार : शंखधार


रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):मिलक, भारतीय किसान संघ की बैठक नगर कार्यालय मिलक पर की गई। बैठक में किसानों द्वारा गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया गया। 

जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बार बार कहा जाता है कि किसानों को गन्ना का भुगतान चौदह दिनों के अन्दर प्राप्त हो लेकिन शुगर मिलें सरकार के इस आदेशों को ठेंगा दिखा रही हैं। 

जनपद रामपुर के गन्ना किसानों का कुल 86 करोड़ रुपए शुगर मिलों पर बकाया है। किसान परेशान हैं लेकिन भुगतान नहीं किया जा रहा है। 

इसलिए सरकार को चाहिए कि वह जल्द से जल्द शुगर मिलों को निर्देशित करें कि वह गन्ना किसानों का बकाया भुगतान तत्काल कराएं। अन्यथा भारतीय किसान संघ सड़कों पर आकर सरकार के खिलाफ़ आन्दोलन करने को बाध्य होगा। 

जिसके लिए सीधे तौर पर सरकार ही ज़िम्मेदार होगी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डॉ राजीव गंगवार, जिला मंत्री राजवीर यादव, वीरेश शर्मा, वीरपाल गंगवार, अरविन्द गंगवार, प्रमोद गुप्ता, प्रेमबहादुर, इरशाद हुसैन, मोहम्मद उवैस, मिन्टू तिवारी, पवन गंगवार, विमल शर्मा, कृष्ण मुरारी शर्मा, राकेश कुमार, धर्मपाल आदि किसान मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close