विवान केयर हेल्थ सेंटर का हुआ उद्घाटन
बदायूँ- उझानी में वरी चौराहा बरेली मथुरा रोड पर विवान केयर हेल्थ सेंटर का शुभारंभ हुआ।
अस्पताल का उद्घाटन डॉ अरविंद पुरी जी के पिताजी व सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया के सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य नरेंद्र पुरी ने किया ने इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य नरेंद्र पुरी ने की।
इस मौके पर कई जाने माने चिकित्सक एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित थे। इस अवसर पर मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए नरेंद्र पुरी ने क्षेत्र में इस अस्पताल को अलग पहचान बनाने की कामना की। उन्होंने चिकित्सकों को सेवा भाव से काम करने की सलाह दी। उन्होनें कहा कि गरीबों,
शोषितों एवं पीड़ितों को अस्पताल में विशेष सुविधा मिलनी चाहिए। उन्होंने इस अस्पताल को खोलने के लिए डा.अरविंद पुरी की प्रशंसा की तथा उन्हें जज्बा और जुनून बनाये रखने के लिए सलाह दी।
उन्होंने डा. अरविंद पुरी के सेवा भाव एवं समाज के प्रति दायित्व निर्वहन के प्रति तत्पर रहने की सराहना की। उन्होंने डा. अरविंद पुरी को आगे भी समाज सेवा के कार्यो में रूचि लेने की अपील की।
इस अवसर पर आयोजित चिकित्सा शिविर में मरीजों की मुफ्त चिकित्सा भी की गई। मरीजों की पैथोलॉजिकल जांच के अलावा उन्हें फ्री दवा भी दी गई।
समारोह में में राजकीय मेडिकल कालेज उझानी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राजेश कुमार,डॉ सुनील कुमार गंगवार,अमित पुरी, दिनेश पुरी राजकुमार शर्मा आदि थे।