राष्ट्रीय एकता शिविर बागपत में चो० छोटूराम के स्वयंसेवको को पोस्टर प्रतियोगिता में मिला

Notification

×

All labels

All Category

All labels

राष्ट्रीय एकता शिविर बागपत में चो० छोटूराम के स्वयंसेवको को पोस्टर प्रतियोगिता में मिला

Friday, May 27, 2022 | May 27, 2022 Last Updated 2022-05-27T11:16:49Z
    Share
राष्ट्रीय एकता शिविर बागपत में चो० छोटूराम के स्वयंसेवको को पोस्टर प्रतियोगिता में मिला

मुजफ्फरनगर (मो० सुहैल) सम्राट पृथ्वीराज चौहान महाविद्यालय बागपत उत्तरप्रदेश मे चल रहे सात दिविशीय राष्ट्रीय एकता शिविर के अंतिम दिन अलग अलग राज्यों के प्रतिनिधियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

जिसमें माँ शाकुम्बरी विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व चो॰ छोटूराम महाविद्यालय के स्वयंसेवको-मो॰ सादान, राजीव गंगवार, ओमशंकर, अक्षय कुमार ओर रोहित गिरि ने किया ।

सभी स्वयंसेवको में इस राष्ट्रीय एकता शिविर में तहदिल से प्रतिभाग तथा पोस्टर प्रतियोगिता में तृतीय स्थान भी प्राप्त किया ।

 महाविद्यालय के प्राचार्य डा॰ नरेश कुमार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी श्री अभिषेक सिह तथा इकाई तृतीय के कार्यक्रम अधिकारी डा॰ जोनी कुमार ने स्वयंसेवको के उत्कृष्ट प्रदर्शन की तारीफ़ की तथा उनको बधाई भी दी ।

 माँ शाकुम्बरी विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वक डा॰ भूपेन्द्र कुमार ने स्वयंसेवको के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनको बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कमना की।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close