छात्र- छात्राओं ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन...
मुजफ्फरनगर (मो० सुहैल) एस डी कॉलेज ऑफ़ लॉ में आयोजित स्पोर्ट्स मीट के अंतर्गत चौथे दिन वोलीबाल और बैडमिंटन प्रतियोगिता (छात्रा वर्ग) फाइनल में छात्र- छात्राओं ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कियाI
बैडमिंटन प्रतियोगिता (छात्रा वर्ग) में प्रिया चौधरी ने पहला , दीक्षा ने दूसरा तथा वंदना और मनिका ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया I
बैडमिंटन प्रतियोगिता के संचालन में अनीता सिंह, प्रीति लौर तथा मैच कमेन्ट्री के लिए वैभव कश्यप का सराहनीय योगदान रहा, वोलीबाल प्रतियोगिता में जगन, आयुष ,
अंकित , गोविन्द, आर्यन सिद्दार्थ और गौरव की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया I दूसरा स्थान प्राप्त करने वालोँ में ध्रुव, समीर, शिवांश, शासक, अतुल, आर्यन , तमजीद की टीम रही I
वोलीबाल प्रतियोगिता के सफलतापूर्वक संचालन के लिए अमित चौहान, अमित त्यागी, अमित भारद्वाज, विपुल कुमार का विशेष योगदान रहा I (शुक्रवार) को विजयी छात्र- छात्राओं को पुरुस्कृत किया जायेगा I
खेल के सफलतापूर्वक संचालन एवं विशेष रूप से प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कॉलेज निदेशक मंजू मल्होत्रा ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा कॉलेज प्राचार्या डॉ. रेणु गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की आने वाले सत्र में भी छात्र-छात्राओं का उत्साह देखने को मिलेगा I
इस अवसर पर मंजू मल्होत्रा, डॉ. मुकुल गुप्त, अमित चौहान, प्रीति चौहान, छवि जैन, अमित त्यागी, वैभव कश्यप,पूनम रानी, बीता गर्ग, अभिनव गोयल, अनीता सिंह, उमेश चन्द्र त्रिपाठी,
अमित भारद्वाज, गरिमा, प्रीति दीक्षित, विपुल कुमार, शुभम सिंघल, प्रदीप सिंघल, संतोष शर्मा, अभिनव अग्रवाल, संजीव कुमार, विवेक सिरोही, शिवानी धीमान आदि उपस्थित रहे।