अधिवक्ताओं ने साथी की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन कर एस.डी.एम को सौंपा ज्ञापन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अधिवक्ताओं ने साथी की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन कर एस.डी.एम को सौंपा ज्ञापन

Tuesday, May 24, 2022 | May 24, 2022 Last Updated 2022-05-24T14:30:53Z
    Share
अधिवक्ताओं ने साथी की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन कर एस.डी.एम को सौंपा ज्ञापन


रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):स्वार, रामपुर के स्वार में सीनियर बार वेलफेयर एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं पर लगातार हो रहे हमलों एवं अधिकारी कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार करने एवं केमरी थाने में साथी अधिवक्ता के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने पर पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन व नारेबाजी कर मुख्यमंन्त्री को संबोधित ज्ञापन एस डी एम को सौंप कर अधिवक्ता को झूठे मुकदमे से निकाले जाने की मांग की।

आज मंगलवार को सीनियर बार वेलफेयर से जुड़े अधिवक्ता बार अध्यक्ष गुरनाम सिंह के नेतृत्व में तहसील में एकत्र हुए ।जहां उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में आए दिन अधिवक्ताओं पर हमले हो रहे है।अधिकारी कर्मचारी अधिवक्ताओं से अभद्र व्यवहार कर उनको अपमानित कर रहे है।

बाद में उन्होंने केमरी पुलिस द्वारा साथी अधिवक्ता रोहिताश्व मौर्य को झूठे मुकदमे में फंसाकर गिरफ्तार करने का आरोप लगाते हुए केमरी पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन एवं नारेबाजी की।

उन्होंने मुख्यमंन्त्री को संबोधित ज्ञापन एस डी एम सचिन राजपूत को सौंपा जिसमे अवगत कराया गया कि केमरी पुलिस ने साथी अधिवक्ता के खिलाफ झूठा मुकदमे में फंसाकर उनका मानसिक शोषण एवं समाज मे छवि को धूमिल कियक गया है।

उन्होंने झूठे मुकदमे से रोहिताश्व मौर्य का नाम शीघ्र निकालने की मांग की।यदि ऐसा नही किया गया तो अधिवक्ता उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

प्रदर्शन करने वालों में गुरनाम सिंह संधू,ब्रज किशोर दिवाकर,मेहबूब अली,शेख नदीम अहमद,अथर फईम,महेंद्र गोस्वामी,संदीप सिंह,विक्रम सिंह,राजू पाल,अजहर अली,कमल सिंह,रिजवान अली,राजेन्द्र नाथ गोस्वामी, मोहम्मद अजीज,मोहम्मद जुनैद,सैय्यद मुमताज मियां,चन्द्रपाल सिंह,गजेंद्र सिंह, मोहम्मद आदिल,वैभव सक्सेना,हरस्वरूप सिंह, सरफराज अली आदि सीनियर बार अधिवक्ता मौजूद रहे।

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close