डी एस पब्लिक स्कूल में स्कूल क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

डी एस पब्लिक स्कूल में स्कूल क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का आयोजन

Tuesday, May 24, 2022 | May 24, 2022 Last Updated 2022-05-24T12:47:59Z
    Share
डी एस पब्लिक स्कूल में स्कूल क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का आयोजन.......


मुजफ्फरनगर (मो० सुहैल) डी एस पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय स्कूल क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ हुआ। समाजसेवी तथा जिला मंत्री, उद्योग भारती मुजफ्फरनगर देवराज सिंह प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि रुप में उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथि देवराज सिंह सहित स्कूल मैनेजर सुधीर शर्मा , डायरेक्टर रेणु शर्मा ,एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन एवं प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच का टॉस उछाल कर शुभारंभ किया। इससे पहले सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से उनका परिचय प्राप्त किया तथा उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी।

टूर्नामेंट नॉकआउट आधार पर खेली गई एवं टूर्नामेंट में स्कूल की चार टीमों डी एस स्टार ,डी एस स्ट्राइकर, डी एस लायन एवं डी एस रॉक्स ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट के पहले दिन आज डी एस स्ट्राइकर एवं डी एस लॉयन की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच डी एस स्टार और डी एस स्ट्राइकर की टीमों के बीच खेला गया। डी एस स्ट्राइकर के कप्तान देव ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया एवं डी एस स्टार की टीम को बल्लेबाजी करने के लिए

आमंत्रित किया। डी एस स्टार की टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित 10 ओवरों में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए
7 विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाकर ,स्ट्राइकर की टीम के सामने मजबूत चुनौती प्रस्तुत की ।डी एस स्टार की ओर से दिशांत शर्मा ने 21 अनिरुद्ध ने 22, वरुण ने 26 एवं सिद्धार्थ ने 16 रन बनाए।

डी एस स्ट्राइकर के गेंदबाज राजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट लिए डी एस स्टार द्वारा दिए गए 102 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए

डी एस स्ट्राइकर की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए नौवें ओवर की चौथी गेंद पर ही लक्ष्य को प्राप्त करके उद्घाटन मैच में 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज करके फाइनल में अपनी जगह बनाई ।स्ट्राइकर टीम की ओर से ओपनर बल्लेबाज फैसल ने चार छक्के एवं दो चौकों की मदद से नाबाद 39 रन बनाए

जबकि यश जैन ने पांच छक्कों की मदद से 37 रन का स्कोर किया । स्ट्राइकर के गेंदबाज राजा को मैच में शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। प्रतियोगिता का दूसरा मैच डी एस रॉक्स एवं डी एस लायन की टीमों के बीच खेला गया ।

डी एस रॉक्स के कप्तान प्रियांशु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। डी एस रॉक्स की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए

128 रन का स्कोर बनाया ।डी एस रॉक के बल्लेबाज कुमेल ने 50 एवं अभिषेक ने 35 रन का स्कोर बनाकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी डी एस लॉयन की टीम ने 9 ओवर और 1 गेंद में 3 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाकर मैच मैं शानदार जीत दर्ज करके फाइनल में प्रवेश किया। डी एस लॉयन की ओर से अर्नव ने शानदार 80 रन बनाए ।

मैच में शानदार 80 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाने वाले डी एस लॉयन के बल्लेबाज अर्नव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। लीग मैचों के समापन के उपरांत सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की एवं उन्हें उनकी जीत की बधाई दी ।प्रतियोगिता में खेल शिक्षक कमल वशिष्ट , रजनीश शर्मा ने एंपायर की तथा गौरव शर्मा ने मैच रेफरी की भूमिका निभाई । राहुल शर्मा ने स्कॉरर के रूप में मैचौ का लेखा-जोखा तैयार किया

तथा शंकर शर्मा ने अपनी शानदार कमेंट्री से दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बनाए रखा। प्रतियोगिता का फाइनल मैच कल खेला जाएगा तथा विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close