ख़राब पड़े प्याऊ जल्द ठीक नहीं हुए तो करेंगे धरना प्रदर्शन : शंखधार
National 24
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):मिलक, भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार के नेतृत्व में किसानों ने नगर पालिका परिषद मिलक पहुंचकर अधिशासी अधिकारी छोटे कन्हैया सिंह को एक पत्र सौंपकर नगर मिलक में ख़राब पड़े सभी शीतल पेय जल के प्याऊ को सात दोनों के अन्दर ठीक कराकर समस्या का समाधान कराने का अनुरोध किया है।
ऐसा न होने की दशा में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है। आपको बताते चलें कि नगर पालिका परिषद मिलक क्षेत्र में बहुत से शीतल पेयजल के प्याऊ लगे हुए हैं। जिनमें से कुछ नगर पालिका की ओर से तथा कुछ क्षेत्रीय विधायक राजबाला सिंह की ओर से लगाए गए हैं।
जिनमें से अधिकांश प्याऊ ख़राब पड़े हुए हैं। जिसके सम्बन्ध में एक पत्र पूर्व में दिया गया था। लेकिन अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। जिसके बाद आज पुनः पत्र देकर सात दिनों के अन्दर ख़राब पड़े हुए सभी प्याऊ को ठीक करने की बात कही गई है।
ऐसा न होने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला सहमंत्री वीरेश शर्मा, जिला सह युवा प्रमुख राहुल भारद्वाज, जिला गन्ना प्रमुख प्रेमबहादुर गंगवार आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर