चौधरी छोटू राम महाविद्यालय में साइकिल दिवस का आयोजन..
मुजफ्फरनगर (मो० सुहैल) चौधरी छोटू राम महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में मिनिस्ट्री आफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स के पत्र के आलोक में प्राचार्य डॉ नरेश कुमार मलिक के निर्देशन में साइकिल दिवस का आयोजन किया गया।
इस दिवस पर प्राचार्य ने सभी शिक्षकों,शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, व छात्र-छात्राओं से कालेज परिसर में साइकिल से आने की अपील की थी,अतः सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी व छात्र-छात्राएं साइकिल के द्वारा
कॉलेज परिसर में आए तथा आज साइकिल दिवस पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रथम यूनिट के कार्यक्रम
अधिकारी अभिषेक सिंह ने छात्र छात्राओं को साइकिल के इतिहास के बारे में बताया तथा छात्र छात्राओं से पेट्रोल चालित वाहनों के स्थान पर अधिक से अधिक साइकिल चलाने की अपील की l
राष्ट्रीय सेवा योजना के तृतीय यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी डॉ जॉनी कुमार ने साइकिल चलाने से होने वाले लाभ यथा पर्यावरण संरक्षण व स्वास्थ्य लाभ आज के बारे में छात्र छात्राओं को रूबरू करवाया l