आगामी मोहर्रम के त्यौहार को लेकर स्थानीय पुलिस सतर्क
----------------------------------------------
मिलक-मुस्लिम धर्म के आगामी मोहर्रम के त्योहार को लेकर प्रशासन ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं आज ग्राम नवदिया तहसील मिलक में स्थानीय पुलिस प्रशासन की एक टीम ने कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में कर्बला का निरीक्षण किया गया
तथा ग्राम नवदिया के ताजिएदारों से मिलकर भविष्य में उत्पन्न होने वाली समस्याओं के विषय में जानकारी ली तथा सौहार्द पूर्वक त्योहार मनाने की अपील की
मिलक कोतवाली निरीक्षक सत्येंद्र सिंह यादव ने कर्बला को जाने वाले रास्तों पर किसी प्रकार की समस्या ना उत्पन्न हो इसका भी जायजा लिया
आज आगामी त्यौहार मोहर्रम के पर्व को लेकर मिलक कोतवाली निरीक्षक सत्येंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया