सावन माह के दूसरे सोमवार को रामपुर के शिवालय पर हुई हर-हर महादेव की गूंज
रामपुर उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर मे आज सावन के दूसरे सोमवार के मौके पर दिन निकलते ही जनपद के सभी शिवालय हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे। इसके साथ ही जलाभिषेक भी शुरू हो गया।
सोमवार की सुबह तड़के से ही शिव भक्तों का जुटना शुरू हो गया था। पंजाबनगर, भमरौवा और रठौंडा शिव मंदिर में तड़के से ही जलाभिषेक शुरू हो गया। सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हुआ।