भाकियू( टिकेत) द्वारा आयोजित ईद मिलन समारोह संपन्न

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भाकियू( टिकेत) द्वारा आयोजित ईद मिलन समारोह संपन्न

Tuesday, July 12, 2022 | July 12, 2022 Last Updated 2022-07-12T12:41:31Z
    Share
भाकियू( टिकेत) द्वारा आयोजित ईद मिलन समारोह संपन्न
----------------------------------------------
मिलक-भारतीय किसान यूनियन टिकेत ग्रुप के ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद अहमद कादरी के निवास पर ईद मिलन समारोह कि एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

भारतीय किसान यूनियन टिकट ग्रुप के जिला सचिव राम बहादुर यादव ने गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कहा कि ईद का त्योहार भाईचारा का प्रतीक है

ईद का त्योहार सभी धर्मों को आपस में जोड़ने का काम करता है। इस अवसर पर जिला सचिव राम बहादुर यादव ने सभी मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद अहमद कादरी ने रामपुर की गंगा जमुना तहजीब की परंपरा को निभाते हुए गोष्टी में उपस्थित सभी हिंदू धर्म के भाइयों को गले लगा कर कहा कि हमारे समाज में भाईचारा अति आवश्यक है

आपसी भाईचारा हमारे भारत देश की धरोहर है।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के नगर अध्यक्ष शब्बन मियां आज़र ने गोष्टी में में उपस्थित सभी

कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुख्य रूप से उपस्थित रहे मिलक ब्लॉक के उपाध्यक्ष संजू खान, नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद हसनैन रईस अहमद अंसारी

,संजीव रस्तोगी महाराज नन्नुकी प्रसाद यादव मुख्य अतिथि, और भाकियू टिकैत ग्रुप महिला मोर्चा श्रीमती रुखसाना, गुड्डू अल्वी, मोहम्मद इस्लाम , हबीब अहमद ,मोहम्मद अहमद अंसारी ,विजय बहादुर, अजय कुमार, गुड्डू अंसारी आदि उपस्थित रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close