बदायूं जिला अधिकारी एसएसपी ने कांवरियों का स्वागत कर बांटे फल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूं जिला अधिकारी एसएसपी ने कांवरियों का स्वागत कर बांटे फल

Monday, July 25, 2022 | July 25, 2022 Last Updated 2022-07-25T14:15:20Z
    Share
बदायूं डीएम, एसएसपी ने कांवरियों का स्वागत कर बांटे फल

बदायूं 25 जुलाई। कावड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां चाक-चौबंद की हुई है सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं इसके साथ ही अधिकारी व सुरक्षा इंतजामों का जायजा निरंतर ले रहे हैं।

सोमवार को जिला अधिकारी दीपा रंजन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ ओ. पी. सिंह अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
 डीएम एसएसपी ने जिले के सभी संबंधित अधिकारियों एवं थाना अध्यक्षों को कावड़ यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

 उन्होंने कावड़ यात्रा रूट का निरीक्षण करने के साथ ही कांवरियों बातचीत की। जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सभी पुलिसकर्मी ड्यूटी पर कड़ाई से पालन करें।

सावन के दूसरे सोमवार को बड़ी तादाद में शिव भक्तों ने बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रा में जल लेने गंगा घाट पर पहुंचे। रास्ते में शिव भक्तों को किसी प्रकार दिक्कत ना आए इसलिए डीएम व एसएसपी ने बाईपास पहुंचकर कावड़ यात्रा रूट का स्थलीय निरीक्षण किया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कांवड़ियों की कहीं भी समस्या उत्पन्न ना होने इसके लिए चौराहों पर हाई मास्क लाइट लगवाए एवं रास्ते में उनके बैठने के लिए व्यवस्था की जाए।

उन्होंने पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए कि डिवाइडर के बीच मजबूत बैरिकेडिंग कराएं जिससे दुर्घटना से बचा जा सके एवं डिवाइडर पर जहां घास में झाड़ियां का रूप ले लिया है उस की साफ सफाई कराई जाए।

डीएम एसएसपी ने कांवरियों से उनकी यात्रा के बारे में जानकारी करते हुए उनको फल भी वितरित किए इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ऋषि राज एवं सिटी मजिस्ट्रेट बृजेश सिंह तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close