पुलिस अधीक्षक की निगरानी में फोर व्हीलर माफिया सिंडीकेट पर एटा पुलिस ने कसा शिकंजा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पुलिस अधीक्षक की निगरानी में फोर व्हीलर माफिया सिंडीकेट पर एटा पुलिस ने कसा शिकंजा

Monday, July 25, 2022 | July 25, 2022 Last Updated 2022-07-25T14:30:01Z
    Share
उदय शंकर सिंह बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में धनंजय सिंह कुशवाहा अपर पुलिस अधीक्षक की निगरानी में फोर व्हीलर माफिया सिंडीकेट पर एटा पुलिस ने कसा शिकंजा 

एटा - थाना जलेसर पुलिस की छापेमारी में अवैध रूप से वाहनों का कटान व सप्लाई करने वाले गिरोह के चार शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, मौके से एक चेसिस बस, ट्रक का केबिन, गैस कटर, गैस सिलेंडर, सीट बस, टायर, लोहे को सीट आदि सहित भारी मात्रा में अन्य कलपुर्जे बरामद।

 घटना का विवरण-
~• •~ 
दिनांक 24.07.2022 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अवैध रूप से वाहनों का कटान व सप्लाई करने वाले गिरोह के चार शातिर अभियुक्तों को पिलखुन बंबा की पुलिया के पास से समय करीब 23.30 बजे एक चेसिस बस जिसमें पांच टायर लगे हैं, ट्रक का केबिन, गैस कटर, गैस सिलेंडर, सीट बस, टायर तथा भारी मात्रा में कलपुर्जों सहित गिरफ्तार किया गया है।

 बरामदगी एवं गिरफ्तारी के संबंध में थाना जलेसर पर मु0अ0स0 263/2022 धारा 41/102 सीआरपीसी व 411/414/420 भादवि बनाम गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों सहित 12 अभियुक्तों के विरूद्ध पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

 पूछताछ का विवरण-
~• •~ 
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है जो वाहनों की खरीद फरोख्त करते हैं तथा कटान के बाद कलपुर्जों को सप्लाई कर देते हैं।

 महत्वपूर्ण तथ्य
~• •~ 
1. गिरफ्तार अभियुक्तों का एक संगठित गिरोह है जो वाहन खरीद फरोख्त का काम करते हैं।
2. अभियुक्तगण अपने शौक मौज पूरे करने के लिये अवैध रूप से वाहनों का कटान करते हैं।
3. अभियुक्तगण पुलिस की नजर से बचने के लिये सूनसान जगह पर कटान का काम करते हैं
4. वाहनों को कटान के बाद उनके कलपुर्जों को विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई कर देते हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता-
~• •~ 
1. मानपाल पुत्र शेर सिंह निवासी पिलखुन थाना जलेसर एटा
2. कमल पुत्र यूनुस निवासी व्यापारी मोहल्ला थाना सादाबाद हाथरस
3. जितेंद्र पुत्र सियाराम निवासी पिलखुन थाना जलेसर जनपद एटा
4.आकाश पुत्र मानपाल निवासी पिलखुन थाना जलेसर जनपद एटा

प्रकाश में आए अभियुक्तों का नामपता -
~• •~ 
1. टीटू पुत्र सुखवीर
2. गजेंद्र पुत्र सियाराम
3.गिरीश पुत्र राजेंद्र
4. बिट्टू पुत्र प्रकाश
5. विमल पुत्र ध्यान सिंह
6. विजय पुत्र चंद्रप्रकाश
7. शिव कुमार पुत्र ओसान सिंह
8. बबलू पुत्र राजपाल समस्त निवासीगण ग्राम पिलखुन थाना जलेसर एटा।

 बरामदगी
~• •~ 
1. चेसिस बस पांच टायर सहित
2. ट्रक का केबिन
3. गैस कटर 
4. गैस सिलेंडर छोटा, 
5. कांटा कंप्यूटर
6. 6 टायर रिम सहित 
7. टायर 5
8. इंजन का एक भाग
9. कुल 20 सीट बस
10.लोहे की रॉड / चादर जो बॉडी से कटा
11. 4 कुन्टल कमानी ट्रक एक सेट
12.बस की पकड़ने का पाइप 1 लंबाई 15 फिट,
13. 2 चादर लोहे की 2 फीट चौड़ी 10 फीट लम्बा
14. भारी मात्रा में भिन्न-भिन्न वाहनों के कलपुर्जे

 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
~• •~
1. उ0नि0 श्री चन्द्र शेखर त्रिपाठी
2. उ0नि0 प्रेमलाल गौतम
3. उ0नि0 श्री जे0पी0 अशोक
4.है0का0 166 जयपाल सिंह
5. का0 519 सुमित कुमार
6. का0 621 ओमवीर सिंह
7. का0 1166 गजेन्द्र सिंह
8. का0 1408 देवेन्द्र सिंह
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close