समाज के उत्थान के लिए संगठित हों ब्राह्मण : डॉ विवेक शुक्ला
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):मिलक; श्री ब्राह्मण सभा की बैठक प्राचीन श्री शिव मन्दिर में की गई। बैठक में बोलते हुए डॉ विवेक शुक्ला ने कहा कि ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए हम सभी को संगठित होना होगा ।
जिसके लिए ब्राह्मण सभा के सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर ब्राह्मण बन्धुओं के घर पर पहुंच कर उन्हें अपने संगठन के उद्देश्य के बारे में अवगत कराएं तथा संगठन की प्रत्येक बैठक में आने के लिए अनुरोध करें।
क्योंकि आज सरकारें भी सिर्फ़ चुनाव के समय में ब्राह्मण समाज के उत्थान की बातें करके हम लोगों का वोट लेने का काम करती हैं लेकिन सरकार बनने के बाद ब्राह्मणों को भूल जाती हैं।
इसलिए हम अपने संगठन को मज़बूत करके यह संदेश अवश्य दें कि हम सब एक साथ हैं। महामंत्री राम मोहन शर्मा ने 15 मई को परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में किए गए कार्यक्रम के सम्बन्ध में समीक्षा की तथा कोषाध्यक्ष चिंतामणि बहुगुणा द्वारा आय, व्यय का ब्योरा भी दिखाया गया जिसे सर्व सम्मति से पास किया गया।
भविष्य में होने वाले कार्यक्रम को और भव्य बनाने के लिए आग्रह किया गया। इस मौके पर प्रदेश संरक्षक मनोहर लाल शर्मा, प्रदेश महामंत्री डॉ विकास शुक्ला, रामानंदन शर्मा,
बृजेश शर्मा, मुकेश कौशिक, विशाल शर्मा, रामकुमार शर्मा, नवीन कुमार शर्मा, शिवशरण शर्मा, विजय कुमार शर्मा, प्रदीप भारद्वाज, गौरव शर्मा, शंकर लाल शर्मा, भुवनेश्वर दयाल शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।