लो वोल्टेज को लेकर बगरैन विधुत उपकेन्द्र पर किसान परेशान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

लो वोल्टेज को लेकर बगरैन विधुत उपकेन्द्र पर किसान परेशान

Saturday, August 27, 2022 | August 27, 2022 Last Updated 2022-08-28T01:46:40Z
    Share
लो वोल्टेज को लेकर बगरैन विधुत उपकेन्द्र पर किसान परेशान 

बगरैन - तहसील विसौली क्षेत्र के बगरैन मे क्षेत्र मे सवसे ज्यादा धान की फसल पायी जाती है जो कम बर्षा होने के कारण सूख रही है , ज्यादातर किसान नलकूपो से धान की सिचाई करते है ,


 लेकिन लो वोल्टेज के कारण नलकूप नही चल पा रहे है किसानो की फसल सूख रही है ,विधुत उपकेन्द्र बगरैन पर वरीपुरा पेपल भवानीपुर सैडोली उरैना सैदपुर स्वास्तिक कोल्ड स्टोरेज तथा हरिओम कोल्ड स्टोरेज मिलाकर आठ फीडर आते है ,

जिसमे सवसे बडा फीडर पेपल आता है जिसमे सबसे बडी समस्या लो वोल्टेज की है केवल 150 वोल्टेज आते है जिससे नलकूप नही चल पा रहे है शनिवार को पेपल फीडर के किसान सुदेश भदौरिया ,

किसान यूनियन ( टिकैत ) बजीरगंज ब्लाक अध्यक्ष मुकेश भदौरिया मण्ङल अध्यक्ष ठा लालू सिंह रितेश चौहान ठा वेदपाल सिंह धीरेश सिहं लो बोल्टेज समस्या को लेकर बगरैन विधुत उपकेन्द्र जे ईं से मिले ,तथा पेपल फीडर पर लो वोल्टेज की समस्या हल करने के लिए आग्रह किया ,

 तथा कहा कि अगर लो वोल्टेज की समस्या ठीक नही हुयी , तो धान की फसल सुख जायेगी , तथा दलहन की भी फसल सूखने के कगार पर है । जेई ने लो वोल्टेज की समस्या हल करने का आश्वासन दिया है ,

वही भारतीय किसान यूनियन ( राकेश टिकैत ) के ब्लाक अध्यक्ष वजीरगंज मुकेश भदौरिया ने कहा है कि एक दो दिन मे अगर विधुत उपकेन्द्र पर पेपल फीटर की लो वोल्टेज की समस्या हल विभाग ने नही की तो धरना प्रदर्शन किया जायेगा ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close