आईएफटीएम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने केवीके धमोरा का किया भ्रमण
रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर(एन 24): जनपद रामपुर के कृषि विज्ञान केंद्र धमोरा में 17 अगस्त 2022 दिन बुधवार को आईएफटीएम यूनिवर्सिटी मुरादाबाद से आए 34 छात्रों ने केंद्र का भ्रमण किया।
छात्रों के साथ भ्रमण में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने छात्रों को केंद्र पर चलाए जा रहे विभिन्न परीक्षणों एवं प्रदर्शनों तथा केंद्र की कार्यवाही एवं गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
साथ ही वैज्ञानिकों ने छात्रों को अलग विषयों पर भी विस्तार से समझाया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई।