बंदरों के आतंक से एक महिला की गई जान परिवार में कोहराम।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बंदरों के आतंक से एक महिला की गई जान परिवार में कोहराम।

Wednesday, August 17, 2022 | August 17, 2022 Last Updated 2022-08-18T04:16:11Z
    Share
बंदरों के आतंक से एक महिला की गई जान परिवार में कोहराम।

सहसवान नगर के मोहल्ला सैफुल्ला गंज में रहने वाली महिला को बंदरों ने छत पर घेर लिया और हमलावर हो गए महिला छत से नीचे जा गिरी महिला की पसली टूट जाने से इलाज रत मौत हो गई

 नगर के मोहल्ला सैफुल्ला गंज निवासी सोमेंद्र की पत्नी रामप्यारी 48 वर्ष छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई थी इसी बीच बंदरों का झुंड आ गया

 उन्होंने रामप्यारी को घेर लिया दहशत में रामप्यारी छत से नीचे जा गिरी जिससे उनकी पसलियां टूटने से परिवार जन इलाज के लिए डॉक्टरों के पास ले गए यहां उनका उपचार चल रहा था

 लेकिन आज उन्होंने अंतिम सांस ले ली परिवार जनों में कोहराम मच गया बंदरों के आतंक से नगर के सैफुल्ला गंज मैं हर्ष महेश्वरी पुत्र कमल महेश्वरी, सुमित बिरला का पुत्र राजकुमार महिला खुशबू को भी बंदरों ने एक जगह काट कर घायल कर दिया

इसी तरह बजरिया, गोपालगंज, जहांगीराबाद, मंदिर वाली गली सहबाजपुर कचहरी, तहसील सहित कई मोहल्लेवासियों का कहना है

कि वन विभाग एवं प्रशासन इन बंदरों को यहां से पकड़वा कर कहीं दूर भिजवाने का कार्य करें क्योंकि आए दिन बच्चों एवं राहगीरों पर भी बंदरों के झुंड हमलावर होते देखे जा रहे हैं जिससे लोग काफी दहशत में।

सफाई कर्मचारी रमा देवी 65 वर्ष मोहल्ला पठान टोला का आज अलीगढ़ में निधन हो गया उन्हें परिवार जन अलीगढ़ से सहसवान के लिए रवाना हो गए उनकी मौत की खबर सुनकर सहसवान में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close