नगर में आज श्री ब्राह्मण सभा के संगठन का किया गया विस्तार
रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर(एन 24):रामपुर, मिलक। श्री ब्राह्मण सभा मिलक का संगठन विस्तार किया गया। जिसमें पूर्व में दिनांक 05 दिसंबर 2021 को निर्वाचित अध्यक्ष डॉ विवेक शुक्ला,
महामंत्री राममोहन लाल शर्मा, कोषाध्यक्ष चिंतामणि बहुगुणा व लेखा निरीक्षक शंकर लाल शर्मा के अतिरिक्त सभा का विस्तार किया गया जिसमें सर्व सम्मति से सीताराम शर्मा,
रामकुमार शर्मा, शतीश कुमार शर्मा व कृष्ण कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष, नवीन शर्मा, रामानंदन शर्मा, शिव शरण शर्मा व राजमोहन तिवारी संगठन मंत्री, मनोज शुक्ला, विमल मिश्रा,
कमलेश मिश्रा व आलोक पाठक को सहमंत्री, नितिन कुमार शर्मा, यतेन्द्र कुमार अत्रि, रमा कांत मिश्रा व नित्यानंद शर्मा को प्रचार मंत्री, शिवकुमार शर्मा, राकेश शर्मा लेखानिरीक्षक,
बलबीर शरण शर्मा, हरिओम शर्मा, रोहिताश शर्मा, मुकेश वशिष्ठ, लीलाधर शर्मा, अतुल कुमार शर्मा, राजन पाठक, विशाल कुमार शर्मा, भुवनेश्वर दयाल शर्मा संजीव तिवारी, प्रमोद शुक्ला, प्रवेश शुक्ला, गौरव कुमार शर्मा, राममोहन दीक्षित आदि लोग कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए।।