*एसएसपी और सीओ ने कहा किसी निर्दोष पर अत्याचार नहीं होगा वीडियो में पत्थर फेंकने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

*एसएसपी और सीओ ने कहा किसी निर्दोष पर अत्याचार नहीं होगा वीडियो में पत्थर फेंकने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी*

Saturday, August 13, 2022 | August 13, 2022 Last Updated 2022-08-13T15:06:51Z
    Share

एसएसपी और सीओ ने कहा किसी निर्दोष पर अत्याचार नहीं होगा वीडियो में पत्थर फेंकने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

 नेशनल 24 लाइव

एसएसपी व सीओ ने कहा कि किसी निर्दोष पर कोई अत्याचार नहीं होगा। किसी को भी परेशान नहीं किया जाएगा। विश्वास रखिए केवल आरोपियों के खिलाफ ही कारवाई होगी। वीडियो में जो लोग पथराव करते दिखाई दे रहे हैं उन्हीं को पकडा जाएगा। बाकी लोग अपने घर रहें। यह बात सीओ ने गांव पेंपल पहुंचकर कही जबकि एसएसपी बदायूं ने दो विधायक व एक पूर्व विधायक से मिलने पर कही।

हुआ यूं कि यूपी के जनपद बदायूं के थाना बजीरगंज के गांव पेंपल में एक युवक सुखवीर की अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस पर हमला हुआ था। इसके बाद पुलिस ने हमला की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। दर्ज रिपोर्ट के बाद पुलिस ने 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जिनमें से 7 लोगों को पुलिस ने छोड दिया था। ग्रामीणों का पुलिस पर आरोप है कि पुलिस ने गांव में तांडव किया था। पुलिस पर गांव में भाजपा बूथ अध्यक्ष समेत उसके पूरे परिवार पर भी मारपीट का अरोप है। पुलिस के इस तांडव के बाद गांव में कोई भी पुरूष घर पर नहीं था। जिस कारण से गांव मे ना तो रक्षा बंधन मना और ना ही आजादी का अमृत महोत्सव ही मना।

  नेशनल 24 न्यूज़ ने पूरे पेंपल कांड को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद शनिवार को भाजपा के नेताओं ने भी मामले पर संज्ञान लिया। बिसौली के पूर्व विधायक कुशाग्र सागर व संभल के भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष विशाल चैहान गांव पेंपल पहुंचे। इसके बाद शाम को बगरेन मंडल अध्यक्ष के साथ बदायूं विधायक महेश गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, बिसौली के पूर्व विधायक कुशाग्र सागर एसएसपी ओपी सिंह से मिले। वहां एसएसपी ने आश्वासन दिया कि किसी निर्दोष को पकडा नहीं जाएगा, व किसी के साथ भी कोई अत्याचार नहीं होगा। जिन पुलिस कर्मियों ने गांव में अभद्रता की है जांच कराकर उनके खिलाफ कानूनी कारवाई की जाएगी। यही बात सीओ बिसौली ओजस्वी चावला ने गांव पहुंचकर कही। एसएसपी और सीओ के गांव पहुंचने पर लोगों में विश्वास बढा है। यहां महत्वपूर्ण है कि यदि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हुई तब कई पर कारवाई भी हो सकती है।
Editor-in-chief राहुल शर्मा 
         बदायूं
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close