पेपल सुधीर हत्या काण्ड मे 1 नामजद तथा पुलिस पर हमला के 13 नामजद अभी भी फरार
पुलिस पर नामजदो हमलाबरो की गिरफ्तारी को पुलिस कर सकती हैं बड़ी कार्यवाही
बगरैन - थाना वजीरगंज क्षेत्र के पेपल गाव मे सुधीर हत्या काण्ड के वाद पुलिस पर हमला करने वालो पर पुलिस ने 16 नामजद तथा 100 लोगो पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर 9 अगस्त की रात को 19 लोगो को घरो से पकड लिया ,
जिसमें 4 नामजद सहित 12 लोगो को जेल भेज दिया , लेकिन सुधीर हत्या काण्ड का नामजद आरोपी कल्लू निबासी बरखेडा थाना बजीरगंज अभी भी फरार हैं , वही पुलिस पर हमला करने वाले नामजद आरोपी राम सिंह पुत्र नेत्रपाल ,
सत्यम पुत्र बुदू , शिवम पुत्र बुदू ,रजनेश पुत्र जयपाल , निजामुद्दीन पुत्र कल्लू , नीरज पुत्र रामनिवास, शिवम पुत्र पूरन , सुनील पुत्र जयपाल ,
गौरव पुत्र भूरे , तेजपाल पुत्र महावीर निबासी पेपल थाना बजीरगंज तथा धीरेन्द्र पुत्र रघुवीर , मुनेन्द्र पुत्र ब्रजपाल निबासी मुडिया सतासी थाना बजीरगंज
अभी भी फरार है । जिन पर मु अ स 283/2022 धारा 147,148,149,323,324,332,336,353,307 तथा 504 आई पी सी ळ 7 सी एल एक्ट मे मुकदमा दर्ज है