परम में कृषि देवता भगवान बलराम की मनाई जयंती

Notification

×

All labels

All Category

All labels

परम में कृषि देवता भगवान बलराम की मनाई जयंती

Friday, September 2, 2022 | September 02, 2022 Last Updated 2022-09-02T15:23:17Z
    Share
परम में कृषि देवता भगवान बलराम की मनाई जयंती

रामपुरी उत्तर प्रदेश
रामपुर(एन 24) :रामपुर,मिलक। भारतीय किसान संघ के आराध्य देव भगवान बलराम की जयंती का कार्यक्रम ग्राम परम में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अध्यक्षता ठाकुर गजराम सिंह, मुख्य अथिति देवकरन गंगवार अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक, विशिष्ठ अतिथि के.पी. सिंह मुख्य महाप्रबन्धक राणा शुगर मिल, मुख्य वक्ता डॉ चन्द्र प्रकाश शर्मा सलाहकार हिन्दी अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार,
अभय सिंह विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि विभाग व जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने संयुक्त रूप दीप प्रज्ज्वलित किया तथा हल का पूजन कर भगवान बलराम की जयंती बड़ी धूम धाम के साथ मनाई गई।

सभी अतिथियों द्वारा पीपल का पौधा भी रोपा गया। कार्यक्रम में बोलते हुए जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा कि भगवान बलराम भारतीय किसान संघ के आराध्य देव हैं जिन्हें कृषि देवता भी कहा जाता है।

भारतीय किसान संघ देश का सबसे बड़ा गैर राजनैतिक किसान संगठन है जो कि किसानों के हितों को लेकर संघर्ष करता है।

 जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा कि वर्तमान में किसानों को गौ आधारित जैविक खेती की ओर बढ़ना होगा।

क्योंकि रसायनिक उर्वरक के अधिक उपयोग के कारण बीमारियों का अंबार लगा हुआ है इसलिए ज़हर मुक्त खेती को बढ़ावा देना होगा।

तभी हम लोग स्वस्थ्य रह सकेंगे। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष वीरपाल गंगवार, आदित्य शर्मा, रामवीर सिंह, राजीव चौधरी, भोजराज श्रीवास्तव, राहुल भारद्वाज, डालचन्द्र पाल, ब्रह्मस्वरूप गंगवार

, संजीव यादव, मोहन स्वरूप गंगवार, प्रमोद गुप्ता, प्रदीप भारद्वाज, रामबहादुर भगत, लालता प्रसाद राठौर, कृष्ण मुरारी शर्मा, डॉ रमेश गंगवार, महेश पाण्डेय, प्रेमबहादुर गंगवार, राहुल गंगवार, देवेन्द्र गंगवार आदि किसान मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close