गंगा स्नान के दौरान चार डूबे, दो लापता
बदायूं उत्तर प्रदेश गोताखोरों ने दो को सकुशल निकाला
मुजरिया थाना क्षेत्र में गांव कोतल नगला के पास हुआ हादसा
सहसवान: गंगास्नान को गए चार किशोर-किशोरी डूब गए। दो को गोताखोरों ने सकुशल निकाल लिया जबकि एक किशोर व एक किशोरी का कोई पता नहीं चला। लापता दोनों किशोर आपस में ममेरे-फुफेरे भाई-बहन हैं। देर शाम तक दोनों की गंगा में तलाश जारी थी।
हादसा सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव कोतल नगला घाट पर हुआ। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव पालपुर के मजरा खंगार नगला के जगदीश के घर उनकी भांजी छाया (14) पुत्री दुर्गपाल निवासी कस्बा उझानी आई हुई
थी। रविवार दोपहर बाद जगदीश का बेटा धर्मवीर (15) व छाया गंगास्नान को जाने के लिए घर से निकले। इनके साथ गांव का ही लालू (13) पुत्र कर्रु यादव व रूपा (13) पुत्री होडिल भी हो लिए। चारों वहां पहुंचे
और गंगा में नहाने लगे। अचानक छाया डूबी तो उसे बचाने की कोशिश में अन्य तीनों गहराई में चले गए और डूबने लगे।
चारों को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो वहां गोताखोर जा पहुंचे और चारों को बचाने के प्रयास किए। गोताखोरों ने तेज बहाव के बीच लालू व रूपा को तो निकाल लिया