बिजली विभाग मिलक के लापरवाह अधिकारियों पर मुकद्दमा दर्ज़

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिजली विभाग मिलक के लापरवाह अधिकारियों पर मुकद्दमा दर्ज़

Sunday, September 4, 2022 | September 04, 2022 Last Updated 2022-09-04T10:25:20Z
    Share
बिजली विभाग मिलक के लापरवाह अधिकारियों पर मुकद्दमा दर्ज़


रामपुर,मिलक। बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण जनपद रामपुर के मिलक तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तिराह की गौटिया में दिनांक 11 जुलाई को तीन निर्दोष व्यक्तियों की मृत्यु नलकूप की जर्जर लाइन से तार टूटकर गिर जाने के कारण हो गई थी।

आपको बताते चलें कि नलकूप की जर्जर लाईनों को ठीक कराए जाने के सम्बन्ध में भारतीय किसान संघ रामपुर द्वारा दिनांक 20 अप्रैल 2022 को एक ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी शोभित श्रीवास्तव को दिया गया था

जिसमें मिलक क्षेत्र के जर्जर लाईनों को ठीक कराए जाने का अनुरोध किया गया था तथा ठीक न होने से कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की सम्भावना व्यक्त की गई थी।

 लेकिन बिजली विभाग के लापरवाह अधिकारियों द्वारा संघ के द्वारा दिए गए ज्ञापन पर कार्यवाही नहीं की गई जिस कारण तीन निर्दोष लोगों की मृत्यु हो गई।

दुर्भाग्य की बात यह रही कि इतना बड़ा हादसा होने पर मिलक पुलिस द्वारा रिपोर्ट तक दर्ज़ नहीं की गई। उसके बाद पीढ़ित परिवार ने भारतीय किसान संघ की मदद से न्यायायल की मदद ली

और न्यायायल द्वारा थाना मिलक को रिपोर्ट दर्ज़ करने के आदेश दे दिए उसके बाद भी थाना मिलक ने रिपोर्ट दर्ज़ नहीं की।

 तब भारतीय किसान संघ ने दिनांक 06 सितंबर को मिलक पुलिस के खिलाफ़ धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। उसके बाद आज मिलक पुलिस प्रशासन हरक़त में

आया और बिजली विभाग के लापरवाह अधिकारियों जेई और उपखण्ड अधिकारी शोभित श्रीवास्तव पर 304 A के तहत मुकद्दमा पंजीकृत किया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close