फसलों का लाभकारी मूल्य मिले बिना किसान का भला सम्भव नहीं : भाकिसं
रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24) रामपुर(मिलक)! भारतीय किसान संघ रामपुर के द्वारा ग्राम तिराह में किसान संवाद सभा का आयोजन किया गया। सभा का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा गौ पूजन, हल पूजन और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सभा में बोलते हुए मुख्य अतिथि भईया राम मौर्य अखिल भारतीय उपाध्यक्ष भारतीय किसान संघ ने कहा कि भारतीय किसान संघ की मांग पूर्व से ही रही है
कि किसानों को लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य प्राप्त हो तभी किसानों का भला हो सकता है आज फसलों में लागत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है लेकिन किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य प्राप्त नहीं हो पा रहा है।
सरकारें चाहे कोई भी हों लेकिन किसान के भले के लिए कोई भी नहीं सोचतीं। सरकार वही रहती हैं सिर्फ़ चेहरे बदले जाते हैं। इसलिए किसान के उत्थान के लिए लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य प्राप्त हो सरकारों को इस दिशा में कार्य करना ही होगा तभी किसान का भला हो सकता है।
जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा कि किसानों की धान की फ़सल बारिश न होने के कारण अत्याधिक प्रभावित हुई है जितनी उपज होती है वह इस बार नहीं होगी इसलिए सरकार को चाहिए कि किसान हित को देखते हुए
किसानों की कुछ आर्थिक मदद करे। तथा किसानों से अपील की कि वह अपना धान केवल सरकारी क्रय केन्द्रों पर ही न्यूनतम समर्थन मूल्य पर तौल कराएं जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ हो चुके हैं कोई भी किसान बिचौलियों के हाथ अपनी फ़सल को बिक्री न करें तथा मण्डी समिति में किसानों से किसी भी प्रकार की कोई कटौती नहीं की जाएगी।
अगर मण्डी अधिनियम का उलंघन किया जाता है तो ज़िम्मेदार सचिव मण्डी समिति मिलक होंगे। इस अवसर पर सुनील कुमार सिंह प्रान्त संगठन मंत्री, चौधरी नरेन्द्र सिंह, प्रान्त उपाध्यक्ष, सुरेश चन्द्र गंगवार सदस्य प्रदेश कार्य समिति भाजपा उत्तर प्रदेश, डॉ चन्द्र प्रकाश शर्मा
सलाहकार हिन्दी अल्प संख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार, रमेश चन्द्र विभाग संगठन मंत्री, टेकचंद्र गंगवार, गजराम सिंह, रामवीर सिंह, चौधरी राजीव सिंह, राहुल भारद्वाज, भूपसिंह लोधी,