लापरवाह कर्मियों पर कार्यवाही करे स्वास्थ्य विभाग, वरना करेंगे पुतला दहन : शंखधार
रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर(एन 24): रामपुर, मिलक। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने प्रेस नोट ज़ारी कर कहा है कि स्वास्थ्य विभाग आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहा है।
भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कोरोना मुक्त भारत अभियान के तहत आम जनता को कोरोना की तीसरी डोज लगाई जा रही है जिससे कि भारत को कोरोना मुक्त बनाया जा सके लेकिन स्वास्थ्य
विभाग रजपुरा के प्रभारी डॉ मोहित रस्तोगी अपने अधीनस्थों के साथ मिलकर सरकार के इस महामिशन को फेल करके सरकार की छवि को धूमिल करने में कोई
कसर नहीं छोड़ रहे हैं। आम जनता को तीसरी डोज लगाए बिना ही मैसेज भेजे जा रहे हैं कि आपको तीसरी डोज सफ़लता पूर्वक लगाई जा चुकी है।
इसके सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामपुर को दिनांक 24 अगस्त को शिकायत की जा चुकी है तथा उनके द्वारा डॉ मोहित रस्तोगी को कारण बताओ नोटिस ज़ारी किया था
तथा डॉ मोहित रस्तोगी द्वारा अपने अधीनस्थों को केवल दिखावा मात्र एक पत्र लिखा गया है। जबकि साक्ष्य के तौर पर तीन व्यक्तियों के प्रमाण पत्र तथा मैसेज भी दिए गए हैं।
उसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। डॉ मोहित रस्तोगी की मिली भगत होने के कारण आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। आम जनता को बिना डोज लगाए ही मैसेज भेजकर अपना टारगेट पूरा किया जा रहा है।
जिसे भारतीय किसान संघ किसी भी क़ीमत पर सहन नहीं करेगा। अगर तीन दिनों के अन्दर इन तीनों लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर उचित कार्यवाही नहीं की गई तो