रठौडा में विकासखंड स्तरीय कृषक गोष्टी का हुआ आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रठौडा में विकासखंड स्तरीय कृषक गोष्टी का हुआ आयोजन

Saturday, September 3, 2022 | September 03, 2022 Last Updated 2022-09-03T15:59:22Z
    Share
रठौडा में विकासखंड स्तरीय कृषक गोष्टी का हुआ आयोजन

रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर(एन 24): आज शनिवार दिनांक 3 सितंबर 2022 को जनपद रामपुर के मिलक तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रठौडा में फसल अवशेष प्रबंधन परियोजना के अंतर्गत एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री देवकरण गंगवार जिला सहकारी बैंक रामपुर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रविंद्र सिंह जी ने की। कार्यक्रम में डॉ आशीष कुमार ने उद्यान फसलों एवं सब्जियों के बारे में जानकारी दी।

 डॉ अनुज बंसल ने रोग एवं कीट प्रबंधन के बारे में तथा डॉ रघुनाथ सिंह ने मधुमक्खी पालन के बारे में कृषकों को जानकारी दी। कार्यक्रम की आयोजक डॉ नरेंद्र सिंह गंगवार ने फसल अवशेष प्रबंधन कैसे एवं क्यों करें

के बारे में जानकारी दी तथा आधुनिक मशीनरी, हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, एमबी प्लाओ, मलचर, सुपर एस एम एस कंपाइन हार्वेस्टर, ट्रेंच तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 कार्यक्रम का संचालन श्री टेकचंद गंगवार सदस्य जिला पंचायत रामपुर ने किया। कार्यक्रम में 120 से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया।

 इस अवसर पर श्री राजू गंगवार सभापति सहकारी समिति रठौडा, श्री राम लाल आर्य जी सभापति सहकारी समिति श्यामपुर,

 श्री अशोक पांडे जी सभापति क्योरार किसान सेवा सहकारी समिति उपस्थित रहे तथा विकासखंड मिलक के विभिन्न गांवों के 112 कृषको ने प्रतिभाग किया। अपने संबोधन में श्री देवकरण गंगवार,

 अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक रामपुर ने कहा कि डॉक्टर नरेंद्र सिंह जी जब से धमोरा केंद्र पर आए हैं तब से लगातार गांव स्तर, विकासखंड स्तर एवं जिला स्तर पर किसानों के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close