पोल पर करंट उतरने से हुई एक युवक की मौत
रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):
रामपुर में लगातार दो दिन बारिश होने के कारण ट्रांसफॉर्म से खंबे द्वारा उतरा अर्थिंग ने ली ग्रामीण की जान ले ली।
मामला जनपद रामपुर के थाना शहजाद नगर के क्षेत्र पैगंबरपुर का हैl जहां सीताराम नाम का युवक कूड़ा फेंकने गया था तभी ट्रांसफॉर्म से उत्तरा अर्थिंग बना मौत का कारण। जब परिजनों को पता पड़ा तब तक सीताराम पूरी तरह से झुलस गया।
मृतक को जमीन पर पड़ा देख परिजनों ने शोर मचाया तो गांव के लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत सीताराम को जिला अस्पताल भिजवाया वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिवार में यह बात सुनकर हाहाकार मच गया और गांव में मातम छा गया मृतक के परिवार वालों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप सीताराम बेहद गरीब व मजदूर व्यक्ति था
वह अपना परिवार का पालन पोषण करता था लेकिन अब उनके परिवार का पालन पोषण बहुत ही कठिनाइयों से होगा।