बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान(आरसेटी) रामपुर के द्वारा 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण आज से

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान(आरसेटी) रामपुर के द्वारा 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण आज से

Monday, October 10, 2022 | October 10, 2022 Last Updated 2022-10-10T12:12:05Z
    Share
बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान(आरसेटी) रामपुर के द्वारा 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण आज से

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):
जिला प्रशासन के निर्देशन में ग्राम  पटिया विकास खण्ड मिलक में बड़ौदा स्वरोजगार संस्थान (आरसेटी) रामपुरके द्वारा आज 10 अक्टूबर 2022 को 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित हुए राष्ट्रीय योगी सेना गौ रक्षा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश पूर्व प्रदेश महामंत्री अवधेश गंगवार ने  कहा कि  समूह के रूप में आपको जो ताकत मिली है

 उसका लाभ उठायें।जो काम अकेले नही कर सकते उसे समूह में आसानी से किया जा सकता है। मशरूम का उत्पादन एक आसान प्रक्रिया है

लेकिन अच्छी और ज़्यादा उत्पादन करने के लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। मशरूम उत्पादन करके अपना स्वरोजगार स्थापित करें। जिससे लोगों में अलग पहचान बन सके।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए
अग्रणी  मास्टर ट्रेनर  श्री  सर्वेश साहू  जी ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा हर सम्भव प्रयास किये जा रहे है।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के उपरांत आपको अपना उद्यम शुरू करने में अगर आर्थिक समस्या आती है तो इसके लिए बैंक व सरकार की विभिन्न ऋण योजनाओं के माध्यम से ऋण लेकर अपना उद्यम शुरू करें और समाज में अपनी अलग पहचान बनाएं। 

स्किल ट्रेनर मैडम प्रवीन देवी ने मशरूम उत्पादन की ट्रेनिग दी। कार्यक्रम के अंत मास्टर ट्रेनर सर्वेश साहू जी  बताया कि उक्त 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों  को

 मशरूम उत्पादन की बारीकियों के साथ बाजार प्रबंधन, समय प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास, व बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी दी जायेगी
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close