हाईवे किनारे बाग में पेड़ पर लटके मिले युवक-युवती के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी।
सहसवान (बदायूं): आम के बाग में पेड़ पर युवक और युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी ग्रामीणों ने दोनों शवों को पेड़ से लटका देख तत्काल पुलिस को सूचना दी
।सूचना पर पहुँची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए और दोनों शवों को पीएम पीएम हेतू ज़िला मुख्यालय भेज दिया । पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई
कोतवाली क्षेत्र के बदायूँ मेरठ हाइवे पर ग्राम खैरपुर खैराती के में आम के बाग में आम के एक पेड़ पर युवक और युवती का शव आम के पेड़ पर लटका देख तत्काल ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी
सूचना पर सीओ सीपी सिंह और प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच गए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए और दोनों शवों को पेड़ से उतारा
दोनों युवक और युवती अलग अलग जगह के निवासी है मृतक युवक लंकुश निवासी गढ़िया रंगीन ज़िला शाहजहांपुर के रूप में हुई व मृतक युवती की पहचान प्रेमवती निवासी धामी नगरिया थाना हजरतपुर ज़िला बदायूँ के रूप में हुई
पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा भर पीएम हेतू ज़िला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है।
पुलिस के मुताबिक मृतका प्रेमवती की लगभग 3 वर्ष पूर्व शादी हो चुकी है और उसके बच्चे भी है। पुलिस गहनता से मामले की जांच में जुटी हुई है।