21 अक्टूबर, 2022 को 66वी जनपदीय माध्यमिक एथलेटिक प्रतियोगिता 2022 के तीसरे दिन जनपदीय क्रीड़ा का शुभारंभ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

21 अक्टूबर, 2022 को 66वी जनपदीय माध्यमिक एथलेटिक प्रतियोगिता 2022 के तीसरे दिन जनपदीय क्रीड़ा का शुभारंभ

Friday, October 21, 2022 | October 21, 2022 Last Updated 2022-10-22T02:51:12Z
    Share
आज दिनांक 21 अक्टूबर, 2022 को 66वी जनपदीय माध्यमिक एथलेटिक प्रतियोगिता 2022 के तीसरे दिन जनपदीय क्रीड़ा का शुभारंभ

 भाजपा के बिल्सी विधायक  माननीय हरीश शाक्य ने किया। कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज नगला पूर्वी बदायूं के प्रधानाचार्य/संयोजक अजय पाल सिंह ने बैज लगाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया।माननीय विधायक जी ने विजई प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

दोपहर बाद युवा क्रीड़ा समारोह के मुख्य अतिथि नगर विधायक माननीय महेश चंद्र गुप्ता का आगमन हुआ। जनपदीय क्रीड़ा समारोह के अध्यक्ष डॉo प्रवेश कुमार (जिला विद्यालय निरीक्षक) ने माननीय विधायक जी को बेज लगाया और पुष्पमाला अर्पित की।
माननीय विधायक जी के साथ उनकी धर्मपत्नी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। उनका स्वागत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं की प्रधानाचार्य अल्पना कुमार जी ने किया। राजाराम महिला इंटर कॉलेज,

 केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज नगर एवं नगर पालिका गर्ल्स इंटर कॉलेज बदायूं की छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप में विविध प्रकार के नृत्य और गायन सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी गई।

 कार्यक्रम के चलते प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आवास विकास बदायूं सेवा केंद्र प्रभारी राज योग शिक्षिका ब्रह्मकुमारी अरुणा दीदी का आगमन हुआ

 जिनका बैज लगाकर सम्मान सह संयोजिका डॉo अमलेश गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित रहे अधिकारियों में जिला अल्पसंख्यक अधिकारी मोहम्मद रुहैल आजम,

जिला कृषि अधिकारी दुर्गेश कुमार और जिला समाज कल्याण अधिकारी रामजन्म उपस्थित रहे जिनको जिला विद्यालय निरीक्षक ने सम्मानित किया।

 समाज सेवी और कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज नगला पूर्वी बदायूं के अध्यक्ष अशोक खुराना जी ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए अपने सम्मान के उपरांत उद्बोधन में  सभी प्रतिभागियों का

 उत्साहवर्धन करते हुए क्रीड़ा कार्यक्रम के आयोजन की प्रशंसा एवं सराहना की और प्रतिभागी बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि-
जीत हार तो मिलेगी, 
रखना धैर्य विशेष।
आज हार कल जीत है,

सर्वविदित संदेश। 
नगला कॉलेज के प्रबंधक कुंवर रणजीत सिंह राठौर जी का कार्यक्रम में आगमन पर उनका स्वागत कार्यक्रम के संयोजक ब प्रधानाचार्य अजय पाल सिंह द्वारा किया

गया। ऑर्डर आफ इवेंट्स में आज सीनियर बालक /बालिका 5 किलोमीटर वॉक रेस,400 मीटर हर्डल, 110/100 मीटर हर्डल,4*400 मीटर रिले का आयोजन हुआ और इनमें विजई प्रतिभागियों की सूची इस रिपोर्ट के साथ प्रेषित है।

ओवरऑल चैंपियनशिप में श्री कृष्णा इंटर कॉलेज बदायूं के छात्र विजेता घोषित हुए जबकि केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज बदायूं से बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत की बाजी मारी।

 कार्यालय एवं जांच समिति का प्रभार देख रहे नगला कालेज के प्रवक्ता डॉo योगेंद्र पाल और प्रेस एवं प्रचार समिति में  माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष और नगला कालेज के प्रवक्ता रजनीश कुमार एवं राजकीय इंटर कॉलेज बदायूं के प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार, ट्रेक निर्माण में जिला क्रीड़ा सचिव रेखा राठौर,

विद्यानंद रामनारायण वैदिक इंटर कॉलेज बदायूं के शारीरिक शिक्षक ओमवीर सिंह, और महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज उझानी के देवेंद्र सिंह और नगर पालिका इंटर कॉलेज ककराला के शारीरिक शिक्षक इस दत्त यादव का योगदान रहा।

 कार्यक्रम में रंगोली का निर्माण नेहरू इंटर कॉलेज बदायूं के सoअo शराफत समीर, पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज बदायूं की सoअo ज्योति ने नगला कॉलेज के प्रवक्ता डॉo योगेंद्र पाल के निर्देशन में किया। अनुशासन समिति में जोगपाल सिंह,सूरज मिश्रा, राजवीर सिंह, एवम उमेश सिंह राठौर का रहा।

 जलपान की व्यवस्था नगला कालेज के प्रवक्ता सर्वेश सिंह, उमेश सिंह राठौर और परिचारक जंगपाल ने देखी। कार्यकम के अंत में क्रीड़ा समारोह के संयोजक ने रैली को सफल बनाने में योगदान देने वाले जनपद के सभी अधिकारियो, अतिथियों, प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवम  कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया

और दिनांक 19 और 20 अक्टूबर एवं आज आयोजित हुए कार्यक्रम का विस्तार से उल्लेख किया। संयोजक ने विशेष रुप से प्रेस मीडिया का आभार व्यक्त किया और कहा कि 66 वी जनपदीय क्रीड़ा रैली को भव्यमय बनाने में इनकी अति महत्वपूर्ण भूमिका रही है

। अंत मे जनपद कीड़ा रैली समापन  उपरांत राष्ट्रगान हुआ। कार्यक्रम का संचालन नगला कॉलेज के अध्यापक विद्याधर त्रिपाठी और पूर्व शारीरिक शिक्षक महात्मा गांधी बालिका इंटर कॉलेज बदायूं के सुभाष चंद्र मिनोचा द्वारा किया गया।
प्रतिलिपि-

अमर उजाला,दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, नैतिक आवाज,अमर प्रभात, अमृत विचार,आज और समस्त दैनिक समाचार पत्रों के सम्मानित संपादकीय महोदय को निशुल्क एवं जनहित में प्रकाशनार्थ सादर प्रेषित।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close