प्रशिक्षण में महिलाओं को सिखाई मशरूम उत्पादन करने की विधि
रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24): जनपद रामपुर के मिलक तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पटिया में आज दिनाँक 11-10-2022 को बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान(आरसेटी) रामपुर द्वारा 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम के चौथे दिन
महिलाओ को मासरूम तैयार करने की विधि बताई गई। विधि को बताते हुए मास्टर ट्रेनर सर्वेश साहू राष्ट्रीय योगी सेना गौ रक्षा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश पूर्व प्रदेश महामंत्री अवधेश गंगवार उपस्थित रहे। अवधेश गंगवार ने कहा कि समूह के रूप में आपको जो प्रशिक्षण दिया जा रहे है
उसका लाभ उठायें।, मशरूम का उत्पादन करे और आत्म निर्भर बने । अच्छी और ज़्यादा उत्पादन करने के लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। मशरूम उत्पादन करके अपना स्वरोजगार स्थापित करें।जिससे लोगों में अलग पहचान बन सके। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए
अग्रणी मास्टर ट्रेनर श्री सर्वेश साहू जी ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर सम्भव प्रयास किये जा रहे है।प्रशिक्षण के उपरांत आपको अपना उद्यम शुरू करने में अगर आर्थिक समस्या आती है तो बैंक व सरकार की विभिन्न ऋण योजनाओं के माध्यम से ऋण लेकर अपना उद्यम शुरू करें
और समाज में अपनी अलग पहचान बनाएं। मास्टर ट्रेनर सर्वेश साहू एम स्किल ट्रेनर मैडम प्रवीन देवी ने महिलाओ को ट्रेनिग करा रही है इस अवसर पर सुधा गंगवार, लतेश, शीला,
संतोष, डौली, बल्ली गंगवार, काजल ,सुनीता, रूना, गीता देवी रिंकी , आदि महिलाए प्रशिक्षण ले रही हैं।