भाकियू नेताओं ने किसानों को मुआवजा दिलाने को एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर,पटवाई ! भारतीय किसान यूनियन (भानु) गुट के जिला प्रभारी ने किसानों के हित में उप जिलाधिकारी शाहबाद को ज्ञापन सौंपकर बारिश से फसल के नुकसान की भरपाई के लिए लाख रुपये प्रति एकड़ मुआवजा की मांग की ।
आज बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिला प्रभारी अमीर अहमद उर्फ गुड्डू के साथ सरदार सुरजीत सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता जिलाधिकारी शाहबाद सुनील कुमार से मिले जहां ज्ञापन सौंपा जिसमें बेमौसम हुई अत्याधिक बरसात के कारण किसानों की फसलें चौपट हो गई हैं
उसकी भरपाई के लिए मांग की है। ज्ञापन मे कहा कि लेखपालों से गांव गांव जाकर फसल का मुआयना कराया जाए फसलें नष्ट होने के फल स्वरुप सरकारों से एक लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिलाने की मांग की गई है।