महिला की करंट से चिपक कर दर्दनाक मौत।
पंखे की किट में अचानक करंट दौड़ जाने से महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
सहसबान। मामला नगर के मोहद्दीनपुर का है। जहां आज सुबह सोमवार शांति देवी उम्र लगभग 50 वर्ष पत्नी चंद्रपाल की करंट की चपेट में आ जाने से मौत हो गई।
आज सुबह घर में रखी पंखे की किट बिजली के बोर्ड में लगाकर पंखे की किट को हाथ में पकड़ कर शांति देवी उसके लिए चेक कर रही थी लेकिन पंखे की किट खराब होने के कारण उस में अचानक करंट दौड़ गया
जैसे ही पंखे की किट का तार बिजली के बोर्ड में लगाया ही था वैसे ही अचानक पूरा करंट पंखे की किट में दौड़ गया करंट की चपेट में आते देख परिजनों ने दौड़ कर शांति देवी को बचाने का प्रयास किया