फर्जीवाड़ा से चल रहा विद्यालय। हो रहा बच्चों के भविष्य सें खिलवाड़।
रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24):रामपुर में किया जा रहा बच्चों के भविष्य से खिलवाड़। 2014 से चला रहे गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय। मामला जनपद रामपुर के तहसील मिलक के अंतर्गत ग्राम कल्यानपुर का है। जहां गांव में ही स्थित बीके पटेल विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल के नाम से चला रहे। शिकायतकर्ता आनंदपाल के द्वारा बताया गया
कि सरकार की गाइड लाइन के हिसाब से गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय को नहीं चलाया जा सकता। लेकिन ग्राम कल्यानपुर में दबंगी के बल पर वी0 के0 पटेल विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में बच्चों के भविष्य सें किया जा रहा खिलवाड़।
प्रबंधक वीरेंद्र कुमार द्वारा कैलेंडर की छपाई में भी दर्शाया गया है। स्कूल का नाम 'बच्चों के परिजनों को गुँमरा किया गया है कि हमारे स्कूल की मान्यता प्राप्त है। जिस तरह से बच्चों के भविष्य से खेला जा रहा है इस प्रकार क्या आगे चल कर बच्चे अपनी भविष्य को बना पाएंगे।
जब बच्चों को अच्छा विद्यालय मिलेगा और अच्छी शिक्षा प्राप्त होगी तभी बच्चे कुछ बन पाएंगे एवं अपने देश के विकास को आगे बढ़ाने में सक्षम होंगे। लेकिन कुछ दबंग तरह के व्यक्ति बच्चों के भविष्य से खेलने में लगे हैं।
आगे चलकर नन्हे मुन्ने बच्चे हमारे देश जो कि हमारे देश का भविष्य हैं वह देश की सेवा करेंगे। 2014 से चल रहा फर्जी विद्यालय बड़ी बात तो यह है। की प्रशासन कि 8 वर्षों में नहीं पड़ी विद्यालय पर नजर। वी0 के0 पटेल विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल की शिकायत
अन्द पाल द्वारा जनसुनवाई पोर्टल पर भी की जा चुकी है।लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई जब मीडिया ने मिलक खंड शिक्षा अधिकारियों से विद्यालय की जानकारी ली तो उनके द्वारा बताया गया
कि विद्यालय हमारे यहां से रजिस्टर नहीं है फिर भी वी के पटेल विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि प्रशासन गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है।