विद्युत विभाग की लापरवाही से करंट लगने से भैंस की मौत जनता बेचैन।
सहसवान क्षेत्र के ग्राम फतनपुर टप्पा हवेली में एक दुधारू भैंस की विद्युत पोल पर आ रहे करंट से दर्दनाक मौत हो गई। ग्राम फतनपुर टप्पा हवेली प्रेम सिंह पुत्र कल्याण सिंह की भैंस चारा चरने के लिए घर से निकली थी
उसी बीच गांव से होकर गुजर रही 11,000 की लाइन के पोल पर करंट उतर आया और चारा चर रही भैंस जब पोल की ओर गई तो उसे करंट लग गया करंट लगते ही भैंस चिपक कर मर गई
बरहाल ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत पोलों की हालत बहुत ही नाजुक है और उसके ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन जर्जर हो चुकी है जो कई वर्षों पहले पढ़ी थी उसके बाद आज तक न तो विद्युत पोलों को ही बदला गया है
और न ही 11000 लाइन को चेंज किया गया है जो किसी दिन ग्राम वासियों के लिए बड़े हादसे का इंतजार करा रही है ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द विद्युत पोलों एवं लाइन को दुरुस्त किया जाए
जिससे चैन की सांस ली जा सके इस संबंध में जानकारी लेने के लिए विद्युत विभाग के एसडीओ एवं विद्युत जेई को फोन मिलाया दो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।