बुजुर्गों की पेंशन बैंक में आई है या नहीं जानकारी अब मोबाइल से होगी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बुजुर्गों की पेंशन बैंक में आई है या नहीं जानकारी अब मोबाइल से होगी

Tuesday, October 4, 2022 | October 04, 2022 Last Updated 2022-10-04T09:31:30Z
    Share
बुजुर्गों की पेंशन बैंक में आई है या नहीं जानकारी अब मोबाइल  से होगी


रामपुर। जिले के बुजुर्गों को पेंशन आई है या नहीं, या फिर कब आएगी समस्या के लिए जिला मुख्यालय, ब्लाक मुख्यालय या फिर बैंक की तरफ दौड़ लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों को उनके खाते में पेंशन राशि पहुंचने की जानकारी मोबाइल पर एसएमएस के जरिए दे दी जाएगी।

विभाग की तरफ से वृद्धावस्था पेंशन के लिए आधार प्रमाणीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। अब तक जिले में 70 प्रतिशत लाभार्थियों का पेंशन के लिए आधार प्रमाणीकरण कार्य पूरा हो चुका है।

अभी तक विभाग के पास जितने भी पेंशन लाभार्थी ले रहे थे, उनके मोबाइल नंबर विभाग के पास नहीं थे मगर आधार प्रमाणीकरण कार्य के ई-केवाइसी की वजह से विभाग को लोगों के मोबाइल नंबर मिल चुके हैं।

जिस वजह से लाभार्थियों को पेंशन संबंधी सूचनाएं मोबाइल पर दी जाएंगी। समाज कल्याण विभाग के अनुसार जनपद में वृद्धावस्था पेंशन के 47314 लाभार्थी हैं

 जिनमें 33054 लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण हो चुका है। शेष का आधार प्रमाणीकरण का कार्य चल रहा है। विभाग ने बताया कि आधार प्रमाणीकरण के बाद लाभार्थियों के खातों में 15 अक्तूबर तक, जुलाई से सितंबर तक की पेंशन राशि भेजे जाने की संभावना है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close