फसलों में बारिश से हुए नुकसान के आंकलन को बने टीमें : शंखधार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

फसलों में बारिश से हुए नुकसान के आंकलन को बने टीमें : शंखधार

Sunday, October 9, 2022 | October 09, 2022 Last Updated 2022-10-10T03:15:40Z
    Share
फसलों में बारिश से हुए नुकसान के आंकलन को बने टीमें : शंखधार 

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर, 
मिलक। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा है कि पूरे जनपद रामपुर में पिछले दो दिनों से अधिक वर्षा होने के कारण किसानों की धान व सब्जी की फसलों में अत्याधिक नुकसान हुआ है

 जबकि पूर्व में समय से वर्षा न होने के कारण किसानों को धान की फ़सल तैयार करने में अधिक बोझ उठाना पड़ा है क्योंकि धान की फ़सल में पानी की अधिक आवश्यकता होती है

किसानों ने इस मंहगाई में भी हिम्मत नहीं हारी और किसी तरह भी अपनी फ़सल को सूखे से बचाया और आज लगभग फ़सल तैयार होने की ओर ही है तो प्रभु की इच्छा से बेमौसम बरसात ने किसानों की धान व सब्जी की फसलों पर कहर ढा दिया है

जिस कारण पूरे जनपद में किसानों को बहुत अधिक आर्थिक नुकसान हुआ है। इसलिए जिला प्रशासन को चाहिए कि वह एक निर्देश ज़ारी कर सभी ग्राम प्रधानों व सम्बन्धित विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की टीम गठित करके प्रत्येक गांव में अभियान चलाकर किसानों की फसलों में हुए

 नुकसान का आंकलन कराएं। जिससे कि किसानों को उनकी फसलों में हुए नुकसान की भरपाई सरकार द्वारा की जा सके। जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि पूर्व में जिलाधिकारी रामपुर द्वारा एक पत्र ज़ारी कर जनपद रामपुर के सभी

 ग्राम प्रधानों व सम्बन्धित विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देशित किया था कि कोई भी किसान पराली न जलाने पाए आज ठीक उसी प्रकार से किसान की फसलों में हुए

नुकसान की भरपाई के लिए टीम बनाने की आवश्यकता है। जिससे किसानों को सहायता राशि प्राप्त हो सके।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close