राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं में उपचारात्मक शिक्षण 2022 का हुआ द्वितीय प्रशिक्षण
बदायू-संयुक्त निदेशक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान, 18 पार्क रोड, लखनऊ के कार्यालय पत्रांक: समग्र शिक्षा / उपचारात्मक शिक्षण / 1255--59 / 2022---23 /दिनांक 29 --11--2022 एवं जिला विद्यालय निरीक्षक बदायूं के कार्यालय पत्रांक वo सo/ अधिo/ 5673--77 /2022 - 23 /दिनांक 17 नवंबर, 2022 के अनुपालन में आज दिनांक 18-11--2022 को कार्यक्रम स्थल राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं में उपचारात्मक शिक्षण 2022 का द्वितीय प्रशिक्षण हुआ
जिसमें जनपद के सभी राजकीय इंटर एवं हाई स्कूल के पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। डॉo प्रवेश कुमार (जिला विद्यालय निरीक्षक बदायूं) की अध्यक्षता में प्रशिक्षण संपन्न हुआ। राजकीय इंटर कॉलेज बदायूं से अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता एवं जनपदीय नोडल प्रशिक्षक श्री सुरेंद्र कुमार द्वारा उपचारात्मक शिक्षण के संबंध में सभी प्रतिभागी शिक्षकों को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते हुए
उपचारात्मक शिक्षण के अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय में प्री टेस्ट आयोजित कराने और मूल्यांकन उपरांत छात्र-छात्राओं के प्राप्तांक को डिजिटली प्रबोधन ऐप पर अपलोड करने को कहा गया। तदोपरांत कमजोर विषय कक्षा 9 एवं 10 में हिंदी,अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं कक्षा 11 एवं 12 में हिंदी, अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन
विज्ञान,गणित, जीव विज्ञान के छात्र छात्राओं को उपचारात्मक शिक्षण प्रारंभ किए जाने के निर्देश प्रदान किए गए ।इसके साथ ही कहा कि उपचारात्मक शिक्षण हेतु छात्र छात्राओं का प्रोफाइल प्रपत्र एवं रजिस्टर इत्यादि तैयार कर विद्यालय में अभिलेखों को सुरक्षित रखें।
प्रशिक्षण उपरांत समस्त नोडल शिक्षकों को उनके विद्यालय में पंजीकृत छात्र छात्राओं की संख्या के सापेक्ष संबंधित सामग्री जैसे प्री टेस्ट पेपर, फ्लेक्स, टीचिंग टूल्स, पेपर इत्यादि उपलब्ध कराए गए।
संवाददाता सुधीर शर्मा रामपुर