भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया

Thursday, November 17, 2022 | November 17, 2022 Last Updated 2022-11-17T12:11:24Z
    Share
भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया

रामपुर /उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24): आज दिनांक 17/11/22 दिन गुरुवार को पूर्वाह्न करीब 12:10 बजे भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने कलेक्ट्रेट जाकर अपना नामांकन पत्र दाखिल कर किया। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी रहे।

 रामपुर का सपा गढ़ माने जाने वाले इस गढ़ को सांसद घनश्याम लोधी ने पहले ही ध्वस्त कर दिया।

 नामांकन में साथ आए पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि रामपुर के समावेशी विकास के लिए भाजपा कार्य कर रही है। इसका प्रभाव समाज के सभी वर्गो पर साफ तौर से देखने को मिल रहा है।

इससे पहले लोकसभा उपचुनाव में भाजपा ने अपनी विजय पताका फहराई। अब विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करने की तैयारी है।

उन्होंने कहा कि सियासत की पिच पर नो बॉल की बेवकूफी और हिट विकेट की बदहवासी हमेशा व्यक्ति को मैदान से बाहर कर देती है। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी,

 प्रदेश वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, सांसद घनश्याम सिंह लोधी, प्रदेश के राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख,पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना, विकास सक्सेना, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी सहित कई  मंत्री तथा  भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संवाददाता सुधीर शर्मा रामपुर 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close