संबिलियन विद्यालय मैं धूमधाम से बच्चों ने केक काटकर मनाया गया बाल दिवस।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

संबिलियन विद्यालय मैं धूमधाम से बच्चों ने केक काटकर मनाया गया बाल दिवस।

Monday, November 14, 2022 | November 14, 2022 Last Updated 2022-11-14T09:49:13Z
    Share
संबिलियन विद्यालय मैं धूमधाम से बच्चों ने केक काटकर मनाया गया बाल दिवस।

सहसवान पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर ब्लाक भर के स्कूलों में धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया। नाटक का मंचन और प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
विकास क्षेत्र दहगवां के संबिलियन विद्यालय दियोहरा शेखपुर में शिक्षकों व शिक्षिकाओं व बच्चो ने मंच से सांस्कृतिक

 कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साहयक अध्यापक सुशील कुमार अत्री ने नेहरू जी के विचारों के बारे में जानकारी दी। बही कु0 गोरी, कु0 गार्गी, व आयूष गाने की धुन पर नृत्य प्रस्तुत किया। कु0 शारदा व आरती ने बच्चों के प्रिय प्रधानमंत्री चाचा नेहरु पर एक गीत प्रस्तुत किया।

इसी के साथ छात्र सरवन ने एकांकी के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान बच्चों के व्यवहार को बताया। बाल दिवस के उपलक्ष मे बच्चों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई।
 बच्चों को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के बारे में जानकारी दी गई। विद्यालय की तरफ से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। छात्र छात्राओ को सम्मानित किया गया। इस मौके पर इ0 अ0 सौरभ गुप्ता, सुशील कुमार अत्री, पूजा राघव, जावेद अली सहित समस्त छात्र छात्राऐ मौजूद रहे। मजेदार बात यह रही इस संविलियन विद्यालय में शिक्षक,शिक्षिकाएं बच्चे स्कूल प्रांगण में सोनीपत पहुंच जाते हैं

 लेकिन जुमे की नमाज पढने गये शिक्षा मित्र का कंट्रोल रूम से एक दिन का मानदेय काटने को कहा गया कारण था दिन शुक्रवार होने के कारण 12:05 पर शिक्षामित्र जावेद अली नवाज के लिए निकलने के लिए तैयार थे इसी बीच पूजा राघव की अचानक तबियत खराब हो गई जिन्हें वह अपने साथ ले गए और उन्हें निजी चिकित्सक के यहां छोड़ते हुए

नवाज के लिए चले गए इसी बीच लगभग 2:20 पर बीएसए बदायूं के कार्यालय से महिला कर्मचारी का फोन आता है और वह सभी टीचरों के उपस्थिति के बारे में जानकारी लेने लगी जानकारी के दौरान मौजूद इंचार्ज ने बताया कि लॉग बुक पर शिक्षामित्र एवं सहायक अध्यापिका अपनी अपनी समस्या को दर्ज कर चले गए हैं

लेकिन बीएसए कार्यालय की घोर लापरवाही के चलते इनका 1 दिन का वेतन काटने की संतुष्टि कर दी जो कुछ पेपरों में प्रकाशित हुई इस बाबत आज पत्रकारों की टीम इस विद्यालय में जा पहुंची वहां का नजारा देखकर पत्रकार भी अचंभित हो गए कि यहां की कार्यप्रणाली तो बहुत ही सुंदर दिखाई दे रही है

वही वहां के ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल समय पर खुल जाता है और स्टाफ भी समय पर उपस्थित रहता है मीनू के हिसाब से दूध फल एवं मिड डे मील दिया जाता है लेकिन बदायूं जनपद में बैठे कुछ कर्मचारी जो बीएसए कार्यालय में तैनात है वह अधिकारियों को गुमराह कर धन वसूली का कार्य करने पर मशगूल दिखाई देते हैं

 जो सूत्रों से ज्ञात हुआ है अब देखना है इस मामले में एडी बेसिक बरेली गिरवर सिंह क्या कार्रवाई करते हैं बताते चलें कुछ स्कूलों का हाल इतना बद से बदतर है कि वहां पर अध्यापिका एवं अध्यापक आते ही नहीं है

महा में एक बार या दो बार आकर हाजिरी लगा जाते हैं आप उन पर किस की दया दृष्टि है जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट आदेश है कि किसी भी विद्यालय में अगर अध्यापक अध्यापिकाएं गैरहाजिर रहती है तो उनका तत्काल वेतन काट दिया जाए या फिर घर बैठने की हिदायत दी जाए अब देखना है इस मामले में क्या कार्रवाई होती है।



 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close