धान ख़रीद में पारदर्शिता लाए प्रशासन : शंखधार
रामपुर /उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24): रामपुर,
मिलक। भारतीय किसान संघ रामपुर की जिला बैठक ग्राम लोहापट्टी भोलानाथ स्थित एम एस बैंकट हॉल में आयोजित की गई। बैठक में बोलते हुए
जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा कि जनपद रामपुर में धान ख़रीद में धांधली चर्म पर है धान क्रय केन्द्रों पर न तो किसान मौजूद हैं और न ही किसानों का धान केवल बिचौलिए पूरी तरह से हावी हैं।
प्रभारियों व बिचौलियों की मिलीभगत होने के कारण प्रतिदिन एक क्रय केन्द्र पर तीन सौ कुंतल धान की ख़रीद मशीन में दिखाई जा रही है। जबकि धान ख़रीद नहीं हो रही है। इसके बाबजूद सम्बन्धित विभाग धान ख़रीद में उत्तर प्रदेश में दूसरे स्थान पर आकर खुद ही अपनी पीठ थपथपा रहा है। जो कि पूरी तरह से गलत है।
भारतीय किसान संघ इस बात से सहमत नहीं है। और जिला प्रशासन रामपुर से आग्रह है कि वह ओर ध्यान दे वरना भारतीय किसान संघ रामपुर प्रत्येक क्रय केन्द्र की निगरानी हेतु टीम बनकर कर प्रतिदिन हो रही
फर्जी ख़रीद का खुलासा करेगा। इसलिए क्रय केन्द्र प्रभारी अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं और वास्तविक ख़रीद ही पेपरों में दिखावें। अन्यथा कि स्थिति में भारतीय किसान संघ रामपुर सम्बन्धित विभाग के खिलाफ़ मोर्चा खोलने को मजबूर होगा। इस मौके पर सुरेन्द्र मिश्रा,
भानु प्रताप सिंह गंगवार, गजराम सिंह, राहुल भारद्वाज, रामवीर सिंह, वीरपाल गंगवार, चन्द्र शेखर शर्मा, कृष्ण मुरारी शर्मा, हुलास राय,
राजेश लोधी, हेमराज, रवि राजपूत, नरेश पाठक, राम बहादुर गंगवार, प्रमोद गुप्ता, डॉ रमेश गंगवार, प्रीतम सिंह यादव, भोजराज श्रीवास्तव, मुस्तकीम, नदीम, ब्रह्मस्वरूप, रामकिशोर आदि किसान भाई मौजूद रहे।
संवाददाता सुधीर शर्मा रामपुर