बरेली एसटीएफ टीम के साथ शहजादनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 2 अभियुक्तों को 7 किलो चरस के साथ किया गिरफ्तार
रामपुर, मंगलवार सुबह बरेली एसटीएफ और शहजादनगर थाना पुलिस ने मिलकर नेशनल हाईवे पर बोलेरो सवार दो लोगों को पकड़ा।
इनके पास से पुलिस ने 7 किलोग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
मामला मंगलवार सुबह प्राप्त सूचना के अनुसार बरेली एसटीएफ इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह और शहजाद नगर थाने से एसआई अजय राणा और लईक अहमद के साथ हाईवे पर वाहनों की तलाशी शुरू की।
जांच में गाड़ी नंबर के आधार पर एक बोलेरो और रोका जिसमें 2 लोग सवार थे। तलाशी लेने पर उनके पास से विदेशी चरस बरामद हुई।
पकड़े गए आरोपी मोहम्मद शाहिद निवासी ग्राम टेरा थाना जैतपुर जनपद बाराबंकी तथा दूसरा आरोपी आमिर अहमद निवासी ग्राम थाना कला कैराना जनपद शामली है।