सिद्व बाबा इंटर कालेज में लगाया गया एक दिवसीय एनएसएस शिविर

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सिद्व बाबा इंटर कालेज में लगाया गया एक दिवसीय एनएसएस शिविर

Wednesday, December 21, 2022 | December 21, 2022 Last Updated 2022-12-21T12:53:49Z
    Share
सिद्व बाबा इंटर कालेज में लगाया गया एक दिवसीय एनएसएस शिविर

बदायूँ- सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का एक दिवसीय एनएसएस शिविर कालेज परिसर में सम्पन्न हुआ। इस दौरान स्वयंसेवकों ने कालेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया।

इस मौके पर एनएसएस के स्वयंसेवकों ऊंची नीची मिट्टी को उठाकर झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की और स्वच्छता अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और स्वच्छता का संकल्प भी लिया।
 राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी और पूर्व कार्यक्रम अधिकारी शहदत बख्श ने भी स्वयंसेवकों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस दौरान उन्होंने भी झाड़ू लगाकर स्वयंसेवकों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया। इस दौरान कालेज के प्रधानाचार्य डॉ नरेश चन्द ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मतलब है कि देश के उत्थान के लिए

स्वयं काम करते हुए योजना बनाना। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए सबसे पहले हमें स्वयं आगे आना पड़ेगा। इसके बाद हम समाज को दिशा-

निर्देश दे पाएंगे। इस दौरान दीपक शर्मा हर्षित कुमार आर्यन कुमार कर्ण शर्मा हरिशंकर रावल आलोक पाठक सुगन्ध सैनी अनुज कुमार भूपेंद्र सिंह नाजरीन कशिश,

महक,स्वाति शर्मा ,काजल शर्मा दिव्यांशी कटिया,शिवानी कटिया आदि स्वयं सेवक उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close