शॉर्ट सर्किट से लगी आग में जन सेवा केंद्र में लगभग 8 लाख रुपये का सामान जलकर हुआ राख
बिलासपुर में एक जन सेवा केंद्र में शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जन सेवा केंद्र में लगी आग से लगभग 8 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
घटना जनपद रामपुर की बिलासपुर तहसील क्षेत्र की है जहां नगर के मोहल्ला संत नगर कॉलोनी निवासी रियाजुद्दीन का एसडीम कोर्ट के निकट शिव मार्केट में जन सेवा केंद्र है तथा साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा की बैंकिंग ग्राहक सेवा केंद्र भी चलाते हैं।
बुधवार की रात रियाजुद्दीन अपनी जन सेवा केंद्र को बंद करके घर गए। गुरुवार की सुबह ही उन्हें सूचना मिली कि उनकी दुकान में अंदर से धुआं उठ रहा है।
सूचना पाकर मौके पर उन्होंने पहुंच कर देखा तो आग ने भयंकर रूप ले लिया था। साथ ही सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
आग से दुकान में रखी डेढ़ लाख रुपये की नकदी के साथ दो आधार कार्ड मशीन, एक मोबाइल, 4 लैपटॉप, एक डेस्कटॉप, एटीएम मशीन,
एक ए सी, एक स्टेपलाइजर, वाटर डिस्पेंसर, इनवर्टर, 4 बैटरी, तीन छोटे प्रिंटर, एक बड़ा प्रिंटर, कैश काउंटिंग मशीन आदि मिलाकर तकरीबन 8 लाख रुपये का नुकसान बताया गया है।