सड़क हादसे में किशोर की मौत, अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर और स्टाफ से गाली गलौज

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सड़क हादसे में किशोर की मौत, अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर और स्टाफ से गाली गलौज

Thursday, December 15, 2022 | December 15, 2022 Last Updated 2022-12-16T05:37:51Z
    Share
सड़क हादसे में किशोर की मौत, अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर और स्टाफ से गाली गलौज

बदायूँ।   खेड़ा नवादा निवासी 16 वर्षीय अफरान पुत्र वशीर, नईसराय निवासी अपने दोस्त 15 वर्षीय अरबाज पुत्र गुड्डू, 14 वर्षीय मोनीश पुत्र शहजाद और 15 वर्षीय अरहम पुत्र शाकिर के साथ बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक ही

 बाइक पर नई सराय मोहल्ला आ रहा था। उस वक्त वे हेलमेट नहीं लगाए थे। रास्ते में दास कॉलेज के सामने शहर की ओर से आ रही रोडवेज बस ने उन्हें चपेट में लेकर टक्कर मार दी जिसमें अफरान की मौके पर मौत हो गई जबकि उसके तीनों दोस्त घायल हो गए।


सूचना पर पहुंची पुलिस चारों को तुरंत जिला अस्पताल ले गई, जहां पुलिस ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। इसी दौरान मृतक के परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने इमरजेंसी में हंगामा कर दिया

 डॉक्टर व कर्मचारियों के साथ गाली गलौज कर दी। जब कर्मचारियों ने गाली गलौज का विरोध करते हुए उन्हें शांत रहने को कहा, तो उन्होंने उनके साथ मारपीट कर दी।  

बताते हैं कि हादसे में जो लड़के घायल हुए थे, मृतक के परिवार वालों ने उनके तथा उनके परिजनों के साथ भी मारपीट की। इससे अस्पताल में अफरातफरी का माहौल हो गया। कर्मचारियों की सूचना

पर तुरंत पुलिस पहुंच गई। जैसे तैसे पुलिस ने मामला शांत किया। किशोर के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। अस्पताल के कर्मचारियों ने मृतक के परिवार वालों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close