भारतीय जनता पार्टी के सहसवान विधानसभा विधायक प्रत्याशी ने लोगों की सुनी जन समस्याएं।
सहसवान भारतीय जनता पार्टी के सहसवान विधानसभा प्रत्याशी डीके भारद्वाज ने नगर के बाजार विल्सन गंज स्थित राय साहब की कोठी में आदर्श सक्सेना भाजपा उपाध्यक्ष के निवास पर बैठकर
लोगों की जन समस्याएं सुन संबंधित अधिकारियों को संबंधित कार्यों के लिए कहां और उनका निस्तारण करने के लिए शिकायती पत्र भेजा आज आदर्श सक्सेना
के निवास पर पूर्व भाजपा प्रत्याशी डीके भारद्वाज ने आगामी नगर पालिका परिषद सहसवान चेयरमैन पद के लिए भी लोगों की राय पर चर्चा की उन्होंने कहा कि जो भी प्रत्याशी होगा उसके लिए हमारे संगठन के
पदाधिकारी जिस भाजपा कार्यकर्ता के लिए टिकट देते हैं उसे आप सब लोगों को एकजुट होकर जिताना है और किसी भी तरह का भेदभाव नहीं रखना है
जिससे भाजपा की जो छवि है उसे बरकरार रखते हुए किसी भी तरह का मनमुटाव ना रखें इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष सौरभ माहेश्वरी,अवढर शर्मा,
अनुज महेश्वरी, अनुराग दीक्षित,सलमान हैदर नकवी,उत्कर्ष शर्मा सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे