महिला कांस्टेबलों ने महिला सशक्तिकरण का पाठ पढ़ाया आरकेएम अकैडमी स्कूल में।
सहसवान कोतवाली पुलिस की महिला कांस्टेबलों नेआज नगर के आर.के.एम. एकेडमी स्कूल परिसर में जूनियर वर्ग की छात्राओं को कोतवाली सहसवान की
महिला कांस्टेबल चांदनी व रश्मि के द्वारा महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 से संबंधित जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की परेशानी हो या कोई परेशान करता हो तो निडर हो कर 1090 पर कॉल कर के सूचना दे नाम को गोपनीय रखते हुए आपकी पूरी मदद की जाएगी।
तथा साइबर क्राइम से जुड़ी महत्व पूर्ण जानकारी दी अगर पैसा धोखाधड़ी से काटा गया है तो 24 घंटे के अंदर 1930 पर कॉल कर के सूचना देनी चाहिए जिसकी तत्काल कार्रवाई कर धोखाधड़ी से लिए गए पैसे को लौटाया जा सकता है
कांस्टेबलों ने छात्राओं को अन्य महत्वपूर्ण बातों से भी अवगत कराया
इस मौके पर स्कूल प्रबंधक आदर्श सक्सेना , प्रधानाचार्य अनिल सैनी,
पी.टी.आई. शुभम चाँडक , सहायक अध्यापक बिलाल अहमद, ब्रजेश यादव आदि मौजूद रहे।