सड़क निर्माण में घोटाले के ख़िलाफ़ ज़िला अधिकारी से शिकायत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सड़क निर्माण में घोटाले के ख़िलाफ़ ज़िला अधिकारी से शिकायत

Friday, December 30, 2022 | December 30, 2022 Last Updated 2022-12-30T10:42:26Z
    Share
सड़क निर्माण में घोटाले के ख़िलाफ़ ज़िला अधिकारी से शिकायत

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर, 
आज आम आदमी पार्टी के ज़िला महासचिव मोहम्मद ज़फर ने ज़िला अधिकारी महोदय से हॉट मिक्स डामर की सड़क निर्माण में बड़ा घोटाले को लेकर शिकायत की है।

आप नेता मोहम्मद ज़फर ने जिलाधिकारी महोदय को अपने दिए हुए पत्र में बताया कि नगर पालिका रामपुर द्वारा मौलवी साहब के मज़ार से तीतर वाली पाखड़ होते हुए हामिद स्कूल तक हॉट मिक्स डामर से 2 माह पूर्व सड़क का निर्माण

 सरकारी कर्मचारियों द्वारा किया गया था परंतु जिस जगह पर सड़क की चौड़ाई 20 फुट है उस जगह 10 फुट और जिस जगह सड़क की चौड़ाई 15 फुट है वहां केवल 7 फुट चौड़ाई में आधा अधूरा डामर डालकर सड़क को बनाया गया है।


यह सड़क लगभग 2 माह पूर्व रात में डाली गई थी जिस वक्त सरकारी कर्मचारी सड़क का निर्माण कर रहे थे तब लोगों ने आधी अधूरी सड़क बनाने के बाबत पूछा तो उन्होंने कहा कि अगले दिन बची हुई सड़क भी डामर डालकर सही तरीके से बचा हुआ कार्य पूरा किया जाएगा।

परंतु दो माह बीतने के बाद भी सड़क ना सिर्फ अधूरी है बल्कि बिना गुणवत्ता को जांचे बनाई गई है।

साइड नालियों के पास भी लगभग 2 फुट सड़क को कम करके बनाया गया है ऐसा प्रतीत होता है कि सड़क निर्माण में बड़े घोटाले को अंजाम दिया गया है जिसके कारण न सिर्फ सरकारी ख़ज़ाने को बर्बाद किया गया है बल्कि आमजन का भी सड़क पर चलना दुश्वार हो रहा है।

मोहम्मद जफर ने जिला अधिकारी महोदय से मांग करते हुए कहा कि उच्च स्तरीय कमेटी गठित करके ना सिर्फ आधी अधूरी सड़क को बनवाया जाए

बल्कि संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए। ज़िला अधिकारी ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close