बाबर पहलवान ने नकाबपोश पहलवान को किया चित
शाहबाद,रामपुर।अजमेर अखाड़े के बाबर पहलवान ने कोल्हापुर महाराष्ट्र के नकाबपोश पहलवान जितेंद्र को कई मिनट तक चली कुश्ती के दौरान पटखनी देकर चित कर दिया।
मंगलवार को दंगल के दौरान हरियाणा के बिल्ला पहलवान और साजिद पहलवान के बीच लगातार 12 मिनट तक कुश्ती हुई
जो कि बराबर से छूटी। दंगल की अगली कुश्ती कलियर के हसीन बोना और शाहबाद के मोहित के बीच कुश्ती हुई। जिसमें हसीन बोना ने जीत दर्ज की।
अगली कुश्ती जम्मू के कादिर गनी और झांसी के कृष्ण पहलवान के बीच हुई। जिसमें कादिर गनी पहलवान जीते। दोबारा से कादिर गनी पहलवान और बागपत के काला के पहलवान के बीच हुई
कुश्ती में कादिर गनी जीते। दंगल में अगली कुश्ती नेपाल के छोटा थापा पहलवान और हरियाणा के अनिल पहलवान के बीच कई बार खुशी हुई इसमें छोटा थापा पहलवान जीते।
अंत में अजमेर के बाबा पहलवान और कोल्हापुर महाराष्ट्र के नकाबपोश दिलीप पहलवान के बीच कुश्ती हुई।