गौ संरक्षण केन्द्र की व्यवस्थाओं पर भाकिसं संतुष्ट
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24):रामपुर,मिलक। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने अपने साथियों के साथ नगर मिलक के मोहल्ला नसीराबाद स्थित बृहद गौ संरक्षण केन्द्र में पहुंचकर
व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया तो डॉ अशोक पटेल पशु चिकित्साधिकारी मिलक मौके पर मौजूद मिले और कुछ समय के बाद अधिशाषी अधिकारी मिलक छोटे कन्हैया सिंह भी पहुंच गए।
जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि बृहद गौ संरक्षण केन्द्र में सफ़ाई व्यवस्था, जल व्यवस्था, चारा व्यवस्था, अलाव व्यवस्था व टीन शेड के दोनों ओर हवा व ठंड से बचने के लिए
तिरपाल की जो व्यवस्था नगर पालिका परिषद मिलक द्वारा की गई है वह बहुत ही बढ़िया है तथा पूरे गौ संरक्षण केन्द्र में कोई भी बीमार पशु फिलहाल दिखाई नहीं दिया है।
इसके लिए अधिशाषी अधिकारी मिलक छोटे कन्हैया सिंह व पशु चिकित्साधिकारी मिलक डॉ अशोक पटेल दोनों ही अधिकारी बधाई के पात्र हैं आप दोनों के लिए
भारतीय किसान संघ रामपुर द्वारा अति शीघ्र सम्मानित किया जाएगा। अन्य गौ संरक्षण केन्द्रों के संचालकों को भी ठीक इसी प्रकार से गौवंशों की सेवा करनी चाहिए।
तभी सरकार का सपना साकार हो सकेगा। इस अवसर पर डॉ जोश गंगवार, गौरव कुमार, जगदीश सरन, प्रेमबहादुर गंगवार, प्रमोद गुप्ता, केशोरम गंगवार आदि किसान भाई मौजूद रहे।